Last Updated:
Encounter News: डोडा-उधमपुर बॉर्डर पर सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में व्हाइट नाइट कॉर्प्स और JKP ने सर्च ऑपरेशन चलाया, हथियारों का जखीरा बरामद हुआ, ऑपरेशन जारी है, कोई जवान घायल नहीं हुआ.
घाटी में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर. (पीटीआई)Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा-उधमपुर बॉर्डर पर शुक्रवार शाम 8 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं, कंजी नाला (दुडु) के पास लट्टी पुलिस स्टेशन के पास राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के चार जवानों और डोडा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) पर आतंकियों में फायरिंग की. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जवानों ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आतंकी जंगल के घने इलाकों में भाग निकले. सौभाग्यवश, इस हमले में किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा. व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है. उधर, किश्तवाड़ और पूंछ सेक्टर में भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में अहम कामयाबी मिली है.
आतंकियों के कमर तोड़ने की तैयारी
घाटी में सेना आतंकियों की कमर तोड़ने की तैयारी में है. अब केवल एनकाउंटर नहीं बल्कि उनके हथियार के जखीरे को जब्त कर उनकी नापाक हरकतों में मदद करने वालों पर सेना की नजर है. शुक्रवार को पूंछ सेक्टर में व्हाइट नाइट कॉर्प्स और JKP ने संयुक्त रूप से खुफिया सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक AK सीरीज हथियार, चार AK मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई. यह बरामदगी आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने में अहम साबित हुई. डोडा और किश्तवाड़ जैसे इलाकों में हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं.
Alert #WhiteKnightCorps troops while carrying out an intelligence based joint search operation with #JKP, recovered one weapon (AK Series), four AK magazines, 20 Hand Grenades and other war like stores in Poonch… pic.twitter.com/KcKdXaEdWu





