विदेश » Farmers discover 400 year old Treasure| hidden coins found underground| Farmers Discover Treasure: खेत में जुताई कर रहा था किसान, फावड़ा मारते ही मिला 400 साल पुराना खजाना, दौड़े-दौड़े आए वैज्ञानिक

Farmers discover 400 year old Treasure| hidden coins found underground| Farmers Discover Treasure: खेत में जुताई कर रहा था किसान, फावड़ा मारते ही मिला 400 साल पुराना खजाना, दौड़े-दौड़े आए वैज्ञानिक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Farmers Discover old Treasure: पोलैंड के उत्तरी इलाके में एक शांत और लगभग अनजान गांव में अचानक इतिहास ने तब करवट ले ली, जब एक किसान ने अपने खेत में फावड़ा मारा. खेत की जुताई के दौरान उसे जमीन के नीचे छिपा हुआ 17वीं सदी का चांदी का खजाना मिल गया. जैसे ही इस खजाने के बारे में पता चला, शोधकर्ताओं, पुरातत्वविदों और संग्रहालयों का ध्यान इसकी ओर गया और वे भागकर वहां पहुंच गए.

दरअसल यह खोज पोलैंड के वार्मियन-मसूरियन क्षेत्र के बुकोविएत्स विएल्की गांव में हुई, जहां पहले कभी किसी बड़े ऐतिहासिक स्थल के होने के संकेत नहीं मिले थे. यह कोई एक सिक्का या छोटी खोज नहीं थी, बल्कि करीब 350 साल पुराने 162 चांदी के सिक्कों का पूरा खजाना जमीन के नीचे छिपा मिला. माना जा रहा है कि यह खजाना उस दौर का है जब पोलैंड-लिथुआनिया राष्ट्रमंडल राजनीतिक उथल-पुथल, युद्धों और अस्थिरता से गुजर रहा था.

खेत में फावड़ा मारते ही निकला खजाना

यह खजाना गांव में रहने वाले किसान पति-पत्नी को तब मिला, जब वे अपने खेत से पत्थर हटा रहे थे. मिट्टी में चमकती चांदी और जंग लगे सिक्कों को देखकर उन्हें अंदाजा हो गया कि यह कोई साधारण चीज नहीं है. उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू की गई. जांच में पता चला कि ये सिक्के 1660 से 1679 के बीच के हैं. इनमें उस समय चलन में रहे अलग-अलग मूल्य के सिक्के शामिल हैं- थैलर, टिम्फ, ऑर्ट और शोस्ताक. सभी सिक्के चांदी के बने हैं और कुछ पर अब भी टकसाल के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं.

मिट्टी के बर्तन में छिपा था खजाना?

पुरातत्वविदों के मुताबिक यह खजाना किसी मिट्टी के बर्तन में रखा गया था, जिसके टुकड़े भी मौके से मिले हैं. सिक्के ज्यादा गहराई में नहीं दबे थे, जिससे संकेत मिलता है कि इन्हें जल्दबाजी में छिपाया गया होगा. सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसे किसने दफनाया और वो फिर वापस क्यों नहीं आया?
इतिहासकारों का मानना है कि यह खजाना किसी अमीर परिवार या स्थानीय जमींदार का हो सकता है, जिसने युद्ध, लूटपाट या असुरक्षा के डर से अपनी दौलत जमीन में छिपा दी हो.

खजाने में और क्या-क्या मिला?

खजाने में सिर्फ सिक्के ही नहीं, बल्कि खुदाई में मस्कट की गोलियां, बटन, बेल्ट की बकल, अंगूठियां और धार्मिक पदक भी मिले हैं. इनमें एक पदक पर ब्लैक मैडोना ऑफ चेंस्टोहोवा और एक संरक्षक देवदूत की आकृति बनी है. इसके अलावा पत्थर से बनी एक पुरानी इमारत के अवशेष भी मिले हैं, जो किसी जमींदारी हवेली या खेती की ओर इशारा करते हैं. माना जा रहा है कि यह खजाना उसी घराने का था.

सारा खजाना संग्रहालय में जाएगा

पोलैंड के कानून के तहत यह पूरा खजाना सरकार को सौंप दिया गया है और अब इसे म्यूजियम ऑफ द बॉर्डरलैंड इन ड्जियाल्दोवो में रखा गया है. जिस किसान को ये मिला, उसे इसमें से कुछ भी नहीं मिलेगा. संग्रहालय ने घोषणा की है कि 2026 में इस खजाने को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. विशेषज्ञ अब सिक्कों की धातु, टकसाल और उस दौर की आर्थिक स्थिति पर गहन अध्ययन कर रहे हैं. यह खोज न सिर्फ एक खजाने की कहानी है, बल्कि उस दौर के डर, संघर्ष और जीवन की झलक भी है,जो सदियों तक जमीन के नीचे दबी रही और अब दुनिया के सामने आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी