विदेश » G20 Summit 2025 Live: अमेरिका का बायकॉट, पीएम मोदी ने की नई पार्टनरशिप की घोषणा, G20 में बगैर ट्रंप के हुआ बहुत कुछ

G20 Summit 2025 Live: अमेरिका का बायकॉट, पीएम मोदी ने की नई पार्टनरशिप की घोषणा, G20 में बगैर ट्रंप के हुआ बहुत कुछ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

G20 summit Updates: जोहनसबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं. पीएम मोदी ने यहां ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ मिलकर भारत के त्रिपक्षीय समझौते की नींव रखी. सम्मेलन …और पढ़ें

अमेरिका का बायकॉट, पीएम मोदी ने की नई पार्टनरशिप की घोषणा

G20 में पीएम मोदी.

G20 summit LIVE:  दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन चल रहा है. आज सम्मेलन के दूसरे दिन कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और जर्मनी के चांसलर फ़्रीडरिख मर्ज ने यूक्रेन युद्ध और गाजा की स्थिति पर गहन चर्चा की. दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि यूक्रेन से जुड़े किसी भी समझौते में कीव की भागीदारी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित होना आवश्यक है. गाजा पर उन्होंने कॉम्प्रीहेंसिव पीस प्लान का समर्थन किया और बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता को गाजा में एंट्री देने पर जोर दिया. इसके अलावा कनाडा और जर्मनी ने महत्वपूर्ण खनिजों, साफ ऊर्जा, एआई, एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में गहरी साझेदारी पर भी बात की.

जोहनसबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं. वे इस दौरान कई द्विपत्रक्षीय मुलाकातें कर रहे हैं. उन्होंने X पर लिखा कि G20 नेताओं के साथ वैश्विक प्रगति और समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत है. वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि PM मोदी ने यहां वन अर्थ, वन फैमिल, वन विजन पर आधारित पहले सत्र में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे. यह उनका 12वां G20 समिट है.

ऑस्ट्रेलिया-कनाडा के साथ त्रिपक्षीय टेक्नोलॉजी समझौता

पीएम मोदी ने यहां ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ मिलकर भारत के त्रिपक्षीय समझौते की नींव रखी. शनिवार को हुई एक मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया कि हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि तीनों देश तकनीक, आविष्कार और पार्टनरशिप के मोर्चे पर साथ हैं. इस तरह से हम तीन महाद्वीपों के तीन डेमोक्रैटिक पार्टनर्स सप्लाई चेन, क्लीन एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में एक साथ आए हैं.

नशे और आतंकवाद से लड़ने पर जोर

खुले सत्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने वैश्विक विकास लक्ष्यों की पुनर्समीक्षा की जरूरत बताई. उन्होंने ड्रग-टेरर नेक्सस से निपटने के लिए G20 के भीतर एक नई पहल की भी मांग की, ताकि दुनिया भर में नशीली दवाओं के नेटवर्क और आतंकवाद की आर्थिक सहायता पर कड़ा प्रहार किया जा सके. PM मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को इस महत्वपूर्ण समिट की मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया.

November 23, 202513:14 IST

G20 summit LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साथ पीएम ने की मुलाकात

G20 summit Updates: जोहानसबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की. बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं जैसे मुद्दों पर खास तौर पर बात हुई. दोनों देशों ने इस मुलाकात को साझेदारी के नए आयामों को आगे बढ़ाने का अवसर बताया, साथ ही वैश्विक चुनौतियों से निपटने में मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई.

homeworld

अमेरिका का बायकॉट, पीएम मोदी ने की नई पार्टनरशिप की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी