भारत » General Knowledge: अगले 15 सालों में दुनिया पर राज करेगी एआई के साथ पलने वाली जनरेशन, कम हो जाएगा Gen Z का रुतबा

General Knowledge: अगले 15 सालों में दुनिया पर राज करेगी एआई के साथ पलने वाली जनरेशन, कम हो जाएगा Gen Z का रुतबा

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली (General Knowledge). इन दिनों जेन ज़ी, जेन जेड, जनरेशन जेड जैसे शब्द बहुत चर्चा में हैं. मौजूदा युवा पीढ़ी जनरेशन जेड के नाम से जानी जाती है. लेकिन क्या आप जनरेशन का मतलब जानते हैं? समय के साथ इंसानों की आदतें, सोचने का तरीका और जीवनशैली बदलती रहती है. यही बदलाव हमें ‘जनरेशन’ के रूप में दिखाई देते हैं. जिस तरह पुराने समय में बेबी बूमर्स (1946-1964) और जनरेशन एक्स (1965-1980) ने अपने दौर की पहचान बनाई, उसी तरह आज की युवा पीढ़ी को जनरेशन ज़ेड (Gen Z) कहा जाता है.

1997 से 2012 के बीच जन्मे युवाओं को जनरेशन जेड यानी जेन जी कैटेगरी में रखा गया है. सोशल मीडिया, इंटरनेट, ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लाइफ इनके जीवन का अहम हिस्सा हैं. गौर करें तो नई पीढ़ियां केवल सालों के हिसाब से नहीं बदलतीं, बल्कि उनके जीने का अंदाज, टेक्नोलॉजी के साथ रिश्ता और समाज को देखने का नजरिया भी अलग होता है. इसीलिए हर जनरेशन का अलग नाम और पहचान है. Gen Z को ‘डिजिटल नेटिव्स’ कहा जाता है, जबकि इसके बाद वाली पीढ़ी को जनरेशन अल्फा (Generation Alpha).

एआई के साथ पल-बढ़ रही है जेन अल्फा

जनरेशन अल्फा की शुरुआत 2013 से मानी जाती है. 2025 तक पैदा होने वाले बच्चे इसी जनरेशन का हिस्सा हैं. जिन बच्चों की उम्र 12 साल तक है, वे इसी अल्फा जनरेशन का हिस्सा हैं. ये बच्चे जन्म से ही स्मार्टफोन, एआई, रोबोटिक्स और वर्चुअल रियलिटी जैसे टूल्स के साथ हैं. इनके लिए टेक्नोलॉजी कोई अलग चीज नहीं, बल्कि जीवन का सामान्य हिस्सा है. मौजूदा समय में जहां Gen Z कॉलेज, करियर और स्टार्टअप्स में व्यस्त है, वहीं अल्फा जनरेशन स्कूल की डेस्क पर बैठी है और टैबलेट्स पर पढ़ाई कर रही है.

Gen Z और जेन अल्फा के बीच क्या अंतर है?

जनरेशन जेड और जनरेशन अल्फा के बीच का फर्क यह है कि Gen Z ने इंटरनेट और स्मार्टफोन को अपनाया, जबकि अल्फा जनरेशन इसके साथ पैदा हुई.

जेन जी की खासियत

जेन जी का जन्म: 1997 से 2012

पहचान: डिजिटल नेटिव्स यानी ये इंटरनेट और सोशल मीडिया के शुरुआती दौर में बड़े हुए.

  • इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टिकटॉक इनके जीवन का अहम हिस्सा हैं.
  • करियर में फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं, रूटीन जॉब यानी 9 से 5 की नौकरी से बचते हैं.
  • सामाजिक मुद्दों (क्लाइमेट चेंज, जेंडर इक्वलिटी) पर मुखर.
  • मल्टीटास्किंग में माहिर और तेजी से बदलते ट्रेंड्स को अपनाने वाले.

जेन अल्फा की खासियत

जनरेशन अल्फा का जन्म: 2013 से 2025 (कुछ रिसर्चर 2026 तक भी मानते हैं).

पहचान: पूरी तरह 21वीं सदी में पैदा होने वाली पहली पीढ़ी.

  • जन्म से ही स्मार्टफोन और एआई असिस्टेंट्स (जैसे Alexa, Siri) के साथ हैं.
  • पढ़ाई-लिखाई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (ऑनलाइन क्लास, AR/VR लर्निंग) पर फोकस्ड.
  • इंटरनेट की वजह से ये दुनिया से जुड़कर बड़े होंगे. इसलिए इनकी सोच ग्लोबल होगी.
  • माता-पिता (ज्यादातर मिलेनियल्स) इन्हें टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और ‘फ्यूचर-रेडी’ बना रहे हैं.

मौजूदा जनरेशन: अल्फा और जेड का मेल

Gen Z और अल्फा, दोनों ही मौजूदा जनरेशन का हिस्सा हैं. Gen Z अभी युवा अवस्था में है और समाज की अर्थव्यवस्था, राजनीति और टेक्नोलॉजी पर इनका प्रभाव देखा जा सकता है. अल्फा अभी बचपन वाले दौर में है लेकिन आने वाले 10-15 साल में ये नई कार्यशक्ति (workforce) बनेंगे. इस समय मार्केट और शिक्षा व्यवस्था, दोनों को इन दोनों पीढ़ियों के हिसाब से ढलना पड़ रहा है.

आने वाले दौर में क्या बदलाव नजर आएंगे?

अगले कुछ सालों में यानी जेन अल्फा के बड़े होने वाले दौर में दुनिया में कई बदलाव नजर आएंगे. आपको खुद को उन बदलावों के लिए तैयार करना होगा-

  1. एआई और रोबोटिक्स अल्फा जनरेशन की जिंदगी का हिस्सा होंगे.
  2. Gen Z का ज्यादा फोकस मेंटल हेल्थ और बैलेंस्ड लाइफ पर रहेगा.
  3. आने वाले कुछ सालों में कंपनियों और संस्थाओं को इन दोनों पीढ़ियों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से काम करना होगा.
मौजूदा दौर Gen Z और Generation Alpha का है. जहां Gen Z युवा आज की दुनिया बदल रहे हैं, वहीं अल्फा कल की दुनिया बनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी