विदेश » Gold Treasure Found San Jose: Colombia Recovers Treasures From San Jose Shipwreck | Gold Coins Artifacts- कोलंबिया 300 साल पहले डूबे जहाज से खजाना सोना निकाल रहा है

Gold Treasure Found San Jose: Colombia Recovers Treasures From San Jose Shipwreck | Gold Coins Artifacts- कोलंबिया 300 साल पहले डूबे जहाज से खजाना सोना निकाल रहा है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Colombia Gold Treasure: कोलंबिया ने तीन शताब्दी पुराने स्पेनिश जहाज ‘सैन जोस’ के मलबे से सोने-कांसे के सिक्के, एक पोर्सिलीन कप और एक तोप बरामद की है. अरबों डॉलर की कीमत वाले इस खजाने पर अमेरिका की SSA कंपनी दावा कर रही है. कोलंबिया इसे ऐतिहासिक विरासत और शोध परियोजना का हिस्सा बता रहा है.

300 साल पहले डूबा था जहाज, अब उगल रहा अरबों का खजाना, निकले सोने के सिक्केकोलंबिया ने समुद्र से निकाला खजाना.

कोलंबिया समुद्र की तली से खजाना निकाल लाया है. कोलंबिया के इस कदम से पूरी दुनिया हैरान है. यह खजाना स्पेनिश युद्धपोत ‘सैन जोस’ के मलबे से मिला है, जिसे ‘जहाजों का होली ग्रेल’ कहा जाता है. तीन शताब्दी पहले डूबे इस जहाज से सोने और कांसे के सिक्के, चीनी मिट्टी का बना एक कप और एक तोप बरामद की गई है. कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो भी इसे देखने पहुंचे हैं. ये वे पहले अवशेष हैं जिन्हें आधिकारिक तौर पर इस जहाज के मलबे से बाहर निकाला गया है. ‘सैन जोस’ को करीब 300 साल पहले कैरिबियाई समुद्र में ब्रिटिश नेवी ने डुबो दिया था.

यह जहाज उस समय दक्षिण अमेरिका की स्पेनी कॉलोनियों से सोना, चांदी और पन्ने लेकर स्पेन के राजा के लिए रवाना हुआ था. इतिहासकारों के अनुसार जहाज पर मौजूद खजाना आज की कीमतों में अरबों डॉलर में है. लेकिन इस खजाने की बरामदगी के साथ ही एक बड़ा कानूनी विवाद भी जिंदा हो गया है. कोलंबियाई सरकार का कहना है कि उसने 2015 में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की मदद से इस जहाज को खोजा था. दूसरी ओर, अमेरिका की एक समुद्री कंपनी सी सर्च–आर्माडा (SSA) दावा करती है कि उसने 1980 के दशक में ही जहाज को ढूंढ लिया था और इसलिए उसे लगभग 10 अरब डॉलर का हिस्सा मिलना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी