Last Updated:
Greenland से Last Supply Ship का एक वीडियो सामने आया है. इसके बाद इलाके में ‘सी-लॉकडाउन’ लगने वाला है, जो अगले साल जून महीने में ही खुलेगा. 2026 की गर्मियां आने तक यहां के लोग दुनिया से कटे रहेंगे.
ग्रीनलैंड का ‘आखिरी जहाज’नुक: ग्रीनलैंड के तटीय समुदायों में अब अगले कई महीने तक पूरी तरह से आइसोलेशन रहेगा. सर्दियों की दस्तक के साथ ही इस सीजन के लिए सामान ढोने वाले आखिरी जहाज (Last Supply Ships) भी अपना माल उतारकर लौट चुके हैं. इसका सीधा मतलब है कि अब समुद्र के रास्ते कोई भी नई सप्लाई नहीं होगी. स्थानीय निवासियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है, यह सालाना घटना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है और इस ठहराव को बाकायदा सेलीब्रेट किया जाता है.
क्यों लगा ‘सी-लॉकडाउन’?
हर साल, आर्कटिक में जमने वाली भारी समुद्री बर्फ बंदरगाहों और जलमार्गों को पूरी तरह से ब्लॉक कर देती है. यही वजह है कि शिपिंग कंपनियां सुरक्षा कारणों से अपनी सेवाएं बंद कर देती हैं. इस बार यह ‘सी-लॉकडाउन’ जून 2026 में अगला शिपिंग सीजन शुरू होने तक जारी रहेगा. यानी, अब जनता करीब 6-7 महीनों तक सिर्फ स्टॉक्ड सप्लाई पर निर्भर रहेगी. हालांकि, इमरजेंसी में हवा के जरिए सप्लाई मंगवाने का विकल्प खुला है.
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, ‘ताजा खाना अब सबसे बड़ी चुनौती होगा. हवाई जहाज से सप्लाई आती रहेगी, लेकिन यह बहुत महंगी होती है और इसकी मात्रा भी सीमित होती है’.
View this post on Instagram





