Last Updated:
ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा की खबर आई है. बताया जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद खराब थी और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है, इस हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले अधिकारियों ने बताया कि इस भारी-भरकम बस के परखच्चे उड़ गए थे.
ग्वाटेमाला में बस एक्सिडेंटग्वाटेमाला सिटी: मध्य अमेरिका में स्थित देश ग्वाटेमाला से एक भयानक हादसे की खबर आ रही है. ग्वाटेमाला के पश्चिमी हिस्से में स्थित इलाके में एक बस खाई में गिर गई है. ये एक खचाखच भरी हुई यात्री बस थी, जिसका संतुलन बिगड़ गया और ये सड़क से उतर कर खाई में जा गिरी. इस भयानक हादसे में करीब 15 लोगों की जान चली गई है. हालांकि, 19 यात्रियों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घायलों की हालत इतनी खराब है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
कैसे हुआ ये खौफनाक एक्सिडेंट
बताया जा रहा है कि ये बस एक्सिडेंट ग्वाटेमाला के सोलोल विभाग में इंटर-अमेरिकन हाइवे पर हुआ है. हादसे के दौरान बस हाइवे के 172 और 174 के बीच थी और इस इलाके में घरा कोहरा होता है. फॉग की वजह से यहां पर विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है. दावा किया जा रहा है कि जब एक्सिडेंट हुआ था तब ड्राइवर को कुछ ठीक से दिख नहीं रहा था और सड़क का सही अंदाजा नहीं लग पाया. इस वजह से बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई.
अधिकारियों ने क्या बताया?
हादसे की खबर मिलते ही फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. इस बारे में फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता लिआंद्रो अमाडो ने बताया कि मरने वालों में 11 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पैसेंजर बस के परखच्चे उड़ गए थे. प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें
December 27, 2025, 23:04 IST





