विदेश » Guinea Bissau military coup:चुनाव के तीन दिन बाद तख्ता पलट, कहां है गिनी बिसाऊ, जहां गिरफ्तार हो गए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति?

Guinea Bissau military coup:चुनाव के तीन दिन बाद तख्ता पलट, कहां है गिनी बिसाऊ, जहां गिरफ्तार हो गए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Guinea Bissau military coup: पश्चिम अफ्रीका के एक देश में सेना ने तब तख्ता पलट कर दिया, जब वहां चुनाव हो चुके थे. राष्ट्रपति के पद के लिए दोनों उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे थे, इसी बीच सेना ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाया और कमान अपने हाथ में ले ली. चलिए आपको इस पूरी घटना के बारे में बताते हैं.

चुनाव के 3 दिन बाद तख्ता पलट, कहां है गिनी बिसाऊ, जहां गिरफ्तार हुए राष्ट्रपतिगिनी बिसाऊ में तख्ता पलट. (Credit- Reuters)

Guinea Bissau military coup: पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ में राष्ट्रीय चुनावों में सेना ने तख्तापलट करके देश की कमान अपने हाथ में ले ली है. ऐसा चुनावों के तीन दिन बाद हुआ है कि देश के राष्ट्रपति को सत्ता से हटा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. सैनिकों ने सरकारी टेलीविजन पर तख्तापलट की घोषणा की और खुद को देश का हाई मिलिट्री कमांड फॉर रेस्टोरेशन ऑफ ऑर्डर घोषित कर दिया. बुधवार को दोपहर में राष्ट्रपति भवन के पास गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी थीं.

फ्रांस के समाचार आउटलेट ‘जून अफ्रीका’ ने राष्ट्रपति उमारो सिस्सोको एम्बालो के हवाले से बताया कि तख्तापलट को सेना प्रमुख ने अंजाम दिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कदम उस समय उठाया गया जब राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने ही वाले थे और दोनों प्रमुख उम्मीदवार पहले ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर चुके थे. उच्च सैन्य कमान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शीर्ष सैन्य कमान ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक व्यवस्था की बहाली के लिए तुरंत राष्ट्रपति को पद से हटाने और गिनी-बिसाऊ गणराज्य की सभी संस्थाओं को अगले आदेश तक निलंबित करने का फैसला लिया है.

कहां है गिनी बिसाऊ?

गिनी-बिसाऊ पश्चिम अफ्रीका में मौजूद एक छोटा तटीय देश है, जिसकी राजधानी बिसाऊ है. इसका क्षेत्रफल लगभग 36000 वर्ग किलोमीटर है और इसकी आबादी करीब 20 लाख के आसपास मानी जाती है. इसकी सीमाएं उत्तर में सेनेगल और दक्षिण व पूर्व में गिनी से लगती हैं, जबकि पश्चिम में अटलांटिक महासागर है. साल 1974 में गिनी-बिसाऊ पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ था. इसकी सरकारी भाषा आज भी पुर्तगाली है. देश की अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर है और यह मुख्य रूप से काजू के उत्पादन और निर्यात पर निर्भर करती है. यहां ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं और गरीबी-भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं.

क्यों अस्थिर है गिनी बिसाऊ की राजनीति?

यह देश लगातार राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य दखल का सामना करता रहा है. राजनीति के लिहाज से गिनी-बिसाऊ दुनिया के उन देशों में गिना जाता है, जहां सैन्य तख्तापलट और सैनिक हस्तक्षेप बहुत बार हुए हैं. स्वतंत्रता के बाद से यहां कई बार सरकारों को हटाया गया, चुनाव रोके गए और सेना ने सत्ता संभाला. हाल के वर्षों में भी चुनावी विवाद और सत्ता संघर्ष आम रहा है, जिससे लोकतंत्र की प्रक्रिया कमजोर पड़ी है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

चुनाव के 3 दिन बाद तख्ता पलट, कहां है गिनी बिसाऊ, जहां गिरफ्तार हुए राष्ट्रपति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी