Last Updated:
Gujarat Crime News: सूरत के लसकाणा में दिनेश की हत्या के आरोप में दोस्त मुन्ना उर्फ इशाक मंसूरी गिरफ्तार हुआ. सिर कूड़े में मिला, धड़ कमरे में. पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी को पकड़ा.
पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (आईएएनएस)सूरत. सूरत के लसकाणा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई मजदूर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त मुन्ना को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पता चला था कि माता-पिता और बहनों को गालियां देने से नाराज होकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था. हत्या के बाद आरोपी ने मजदूर के कटे हुए सिर को कूड़े में फेंक दिया था. धड़ को फेंकने से पहले पुलिस की सरगर्मी बढ़ गई थी, जिसके बाद आरोपी धड़ को कमरे में छोड़कर फरार हो गया था.
छानबीन के बाद मरने वाले की शिनाख्त दिनेश के रूप में हुई. उसके तीन बच्चे और पत्नी बिहार में हैं. वह और आरोपी मुन्ना उर्फ इशाक बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे. दोनों सूरत में एक ही कारखाने में काम करते थे और किराए का कमरा लेकर साथ रहते थे. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरत में ही रहा और एक दिन पहले ही पिपोदरा में एक दूसरे कारखाने में काम भी शुरू कर दिया था.
इससे गुस्साए मुन्ना ने पहले दिनेश पर पत्थर से हमला किया और फिर कमरे में पड़ी एक छुरी से दिनेश का सिर धड़ से अलग कर दिया. मुन्ना को लगा कि अगर उसने सिर कूड़े के ढेर में फेंक दिया तो शव की शिनाख्त नहीं हो पाएगी. डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि हत्या के बाद मुन्ना सूरत ग्रामीण के बाहरी इलाके पिपोदरा चला लगा. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल बंद कर दिया.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
September 16, 2025, 18:33 IST





