भारत » IGI Airport | Delhi Airport | Airport News | Near Miss Report | AAIB | AAI | आसमान में टकराने से बचे दो प्‍लेन, बाल-बाल बची 227 पैसेंजर्स की जान, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात | Two planes narrowly escape collision in sky 227 passengers narrowly escape death shocking facts revealed in AAIB investigation

IGI Airport | Delhi Airport | Airport News | Near Miss Report | AAIB | AAI | आसमान में टकराने से बचे दो प्‍लेन, बाल-बाल बची 227 पैसेंजर्स की जान, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात | Two planes narrowly escape collision in sky 227 passengers narrowly escape death shocking facts revealed in AAIB investigation

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

IGI Airport Near Miss Report: दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दो प्‍लेन्‍स में मौजूद 227 मुसाफिरों की जान पर तब बन आई, जब इथयोपियन एयरलाइंस और विस्‍तारा एयर का प्‍लेन बेहद करीब आ गए. अब इस घटना को लेकर एएआईबी ने अपनी जांच रिपोर्ट जारी की है.

आसमान में टकराने से बचे प्‍लेन, बची 227 पैसेंजर्स की जान, सामने आई ATC की चूक
IGI Airport Near Miss Report: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए नियर मिस की घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्‍सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्‍यूरो (AAIB) ने पूरी कर ली है. एएआईबी की इस इंवेस्टिगेशन में जो बातें सामने आई हैं, वह किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है. आईजीआई एयरपोर्ट पर नियर मिस की यह घटना 10 नवंबर 2023 की है, जिसमें एक डिपार्टिंग इथियोपियन एयरलाइंस के प्लेन और लैंड करने वाली विस्तारा की फ्लाइट आपस में टकराते-टकराते (Near Miss) बच गईं थीं. दोनों प्लेन्स में कुल 227 लोग सवार थे. इस घटना की जांच में सामने आया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) पर हैवी वर्कलोड था और इस वजह से उनसे यह लापरवाही हो गई.

आखिर क्या हुआ था उस दिन?
घटना के वक्त इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 787 रनवे 29R से टेकऑफ कर रहा था. उसी समय, विस्तारा का एयरबस A320 रनवे 29L पर लैंड करने वाला था. लेकिन अचानक विंड शीयर (हवा का तेज झटका) की वजह से विस्तारा की फ्लाइट ने लैंडिंग कैंसिल कर दी और मिस्ड अप्रोच (Go-Around) शुरू किया. इस दौरान दोनों प्लेन्स की पोजीशन इतनी करीब आ गई कि उनके ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS) ने दो बार रेजोल्यूशन एडवाइजरी जनरेट की. आसान भाषा में कहें तो ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम ने दोनों प्लेन्स को क्रैश से बचाने के लिए तुरंत अलग-अलग दिशाओं में जाने का अलर्ट दिया था.

एटीसी की गलती ने बढ़ाया खतरा
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की फाइनल रिपोर्ट में इस घटना को एयरप्रॉक्स बताते हुए बेहद गंभीर करार दिया गया है. जांच में पाया गया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पर उस वक्त बहुत ज्यादा काम का बोझ था, जिसे एविएशन की भाषा में कॉग्निटिव ओवरलोड कहा जाता है. मतलब, कंट्रोलर को एक साथ कई सेफ्टी-क्रिटिकल टास्क हैंडल करने पड़ रहे थे. इस वजह से वो सही समय पर सही फैसला नहीं ले पाया. रिपोर्ट में कहा गया कि कंट्रोलर की सिचुएशनल अवेयरनेस (हालात को समझने की क्षमता) की कमी के चलत यह घटना हुई.

रिपोर्ट में बताया गया है कि उस वक्त एयरपोर्ट पर तीन रनवे ऑपरेशन में थे. 29L से अराइवल और 29R पर डिपार्चर हो रहे थे, जबकि रनवे 27 पर दोनों हो रहे थे. खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते रनवे 29R से टेकऑफ करने वाले प्लेन्स को रनवे 29L पर आने वाले और रनवे 27 से डिपार्ट करने वाले प्लेन्स की पोजीशन पर डिपेंड करना पड़ रहा था.

कैंसिल हो सकता था टेकऑफ
जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. जब विस्तारा ने लैंडिंग कैंसिल की, तब इथियोपियन एयरलाइंस का प्लेन अभी टैक्सीवे पर था. अगर उस वक्त कंट्रोलर ने टेकऑफ क्लीयरेंस कैंसिल कर दी होती, तो ये घटना टल सकती थी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद जब कॉन्फ्लिक्ट सिचुएशन बनी, तो कंट्रोलर घबरा गया और उसने विस्तारा की फ्लाइट की ऊंचाई कंफर्म करने की कोशिश की, जबकि उसे इथियोपियन प्लेन से डायरेक्ट बात करके सिचुएशन हैंडल करनी चाहिए थी. रिपोर्ट के मुताबिक, कंट्रोलर ने इथियोपियन क्रू को 2,600 फीट पर रुकते हुए दाएं मुड़ने का इंस्ट्रक्शन दिया गया, जिसने हालात को और खराब कर दिया. इस गलती ने दोनों प्लेन्स को और करीब ला दिया.

एएआईबी ने की हैं ये सिफारिशें
एएआईबी ने अपनी रिपोर्ट में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को कई सेफ्टी रेकमेंडेशन्स दिए हैं. इनमें एटीसी पर वर्कलोड कम करने, ट्रेनिंग प्रोग्राम्स को बेहतर करने और सिचुएशनल अवेयरनेस बढ़ाने पर जोर दिया गया है. साथ ही, ऐसे हालात में तुरंत सही फैसले लेने के लिए कंट्रोलर्स को बेहतर टूल्स और सपोर्ट देने की बात कही गई है.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

आसमान में टकराने से बचे प्‍लेन, बची 227 पैसेंजर्स की जान, सामने आई ATC की चूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी