Last Updated:
India Pakistan Match: सुरिंदर कुमार चौधरी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर सवाल उठाए. संवाद की जरूरत बताई, आतंकवाद और पुलवामा अटैक का जिक्र किया. अटल बिहारी वाजपेयी के बयान को याद किया.
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है. (एपी)उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर आप लोग इस मैच के लिए राजी हो सकते हैं तो दोनों देशों के बीच संवाद का मार्ग क्यों नहीं प्रशस्त कर सकते हैं? निसंदेह अगर दोनों देश वार्ता की मेज पर वापस लौटे तो कई विवादित मुद्दों के लिए समाधान का मार्ग तैयार हो सकता है, जिससे दोनों देशों में शांति स्थापित होगी.
उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि एक तरफ जहां हम भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का आयोजन करा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी दहशतगर्दों की दहशत को भूल जा रहे हैं. जिस तरह से आतंकवादियों ने पुलवामा में अटैक किया, पहलगाम में अटैक किया, इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच में आतंकवाद को लेकर खौफ है, लेकिन इन सभी बातों को ताक पर रखते हुए हम भारत-पाकिस्तान के बीच मैच करवा रहे हैं, जिससे कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है, लेकिन दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता नहीं तैयार कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हम लोग दोनों देशों के बीच में मैच का आयोजन करवा सकते हैं, लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की जद में हमारे कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए. कई लोगों ने आतंकवाद का दंश झेलते हुए अपनों को खोया है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Srinagar,Jammu and Kashmir
September 20, 2025, 23:57 IST





