भारत » India Pakistan Match Live Asia Cup 2025 | From Cricket Fans To Politicians, Indians Slam BCCI For Playing Against Pak After Operation Sindoor And Pahalgam Terror Attack | भारत पाकिस्तान मैच लाइव: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच से पहले बवाल, एशिया कप में खेलने पर उद्धव से लेकर केजरीवाल तक भड़के

India Pakistan Match Live Asia Cup 2025 | From Cricket Fans To Politicians, Indians Slam BCCI For Playing Against Pak After Operation Sindoor And Pahalgam Terror Attack | भारत पाकिस्तान मैच लाइव: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच से पहले बवाल, एशिया कप में खेलने पर उद्धव से लेकर केजरीवाल तक भड़के

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

India Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक धड़ा बेहद नाराज है. उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्षी नेताओं के साथ-साथ फैंस भी इस मैच के बायकॉट की अपील कर रहे हैं.

एशिया कप में भारत-पाक मैच से पहले सियासी बवंडर, उद्धव बोले- देशभक्ति का मजाक!

Ind vs Pak : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले सियासत और भावनाओं का टकराव.

India vs Pakistan Match: मुंबई से लेकर शिमला, भुवनेश्वर से चेन्नई तक, भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर विरोध तेज हो गया है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे सैनिकों के बलिदान का अपमान बताया और पूरे महाराष्ट्र में विरोध की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद फैलाता रहेगा तब तक क्रिकेट संभव नहीं है. हिमाचल के मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जब संसद में पाकिस्तान पर सख्त बातें होती हैं तो क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है. उन्होंने ट्रंप की मध्यस्थता और सीजफायर पर भी सवाल उठाए. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम हमला असली चिंता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

  • दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तंज कसा कि ट्रंप के दबाव में मैच करवाया जा रहा है. वहीं, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने इसे देशभक्ति का व्यापार बताया और ‘सिंदूर रक्षा अभियान’ चलाने की चेतावनी दी.
  • महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (UBT) पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले अब देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से न संवाद होना चाहिए न क्रिकेट. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि मैच न देखें.
  • पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव और अशोक डिंडा ने भी मैच को गलत ठहराया. हरभजन सिंह ने कहा कि जब तक रिश्ते सुधरें नहीं, क्रिकेट नहीं होना चाहिए. वहीं, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने केंद्रीय खेल मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया और मैच रद्द करने की मांग की.

Ind vs Pak Asia Cup 2025: शहीद की पत्नी की अपील

आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने आह्वान किया कि लोग इस मैच का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि टीवी तक न चालू करें. उन्होंने कहा कि ‘मेरे पति ने देश के लिए बलिदान दिया और ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना समझ से परे है.’

September 13, 2025 16:23 IST

India vs Pakistan Asia Cup Live: केजरीवाल का पीएम मोदी पर वार- पाक के आगे कितनी बार झुकेंगे?

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि जब पूरा देश इस मैच का विरोध कर रहा है, तो आखिर पीएम मोदी क्यों पाकिस्तान के साथ मैच करवाना चाहते हैं. उन्होंने इसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया गया फैसला बताया.

September 13, 2025 16:23 IST

Ind vs Pak Live: उमर अब्दुल्ला बोले– पहलगाम हमले के बाद क्रिकेट पर शक जायज है

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं रह गया है. पहलगाम हमला उनके राज्य के लोगों पर सीधा वार था. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय मुकाबले हमेशा संवेदनशील रहे हैं और अब बड़े टूर्नामेंट भी सवालों के घेरे में हैं.

September 13, 2025 16:07 IST

India Pakistan Match Live: शहीद शुभम की पत्नी बोलीं, भारत-पाक मैच का बहिष्कार करो

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने अपील की कि लोग इस मैच का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि टीवी तक पर इसे न देखें, क्योंकि ये शहीद परिवारों के जख्म ताजा करता है.

September 13, 2025 16:05 IST

India Pakistan Match News: प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैच गद्दारी है

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से न संवाद होना चाहिए न मैच. उन्होंने कहा कि 26 परिवारों का दर्द अनदेखा कर यह मैच करवाना गद्दारी है.

September 13, 2025 16:04 IST

India vs Pak Live: कपिल पांडे का विश्वास- दबाव में भी भारत पाकिस्तान को हराएगा

कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने कहा कि विरोध के बावजूद मैच खेला जाएगा. इससे खिलाड़ियों पर दबाव है, लेकिन वे एकजुट होकर उतरेंगे और किसी भी कीमत पर पाकिस्तान को हराएंगे.

September 13, 2025 16:04 IST

India Pakistan Asia Cup 2025: सपा नेता एसटी हसन बोले-उन परिवारों के जख्म ताजे हैं, मैच न हो

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एसटी हसन ने कहा कि पाकिस्तान ने 28 निर्दोषों की हत्या की. शहीद परिवारों के जख्म अभी ताजे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समय पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना बेशर्मी है और इसे रोका जाना चाहिए.

homenation

एशिया कप में भारत-पाक मैच से पहले सियासी बवंडर, उद्धव बोले- देशभक्ति का मजाक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी