Last Updated:
Rajgarh News : राजगढ़ जिले के ब्यावरा में ISIS से जुड़े युवक कामरान कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद सकल हिंदू समाज ने आक्रोश जताया. नगर बंद और विशाल रैली निकालकर संतों और नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
राजगढ़ के ब्यावरा में बड़ा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है. पंडित प्रमोद नगर ने कहा कि हाल ही में नरसिंहगढ़ और राजगढ़ में फिलिस्तीन के झंडे लगे थे और अब ब्यावरा से ISIS लिंक वाला युवक गिरफ्तार हुआ है. उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी लोगों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और दोषियों पर बुलडोजर चलाया जाए. मंच से संतों और संगठनों ने स्थानीय मीडिया के उस हिस्से की निंदा की जिसने आरोपी के पक्ष में खबरें प्रकाशित कीं. आक्रोशित भीड़ ने अखबारों की प्रतियाँ जलाकर कहा कि “आतंकियों का गुणगान करने वाले को जनता पहचान रही है.” संत बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि राजगढ़ जिले में जिहादी गतिविधियों की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय है और प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप
राजनीतिक बयानबाजी भी रैली के दौरान तेज रही. भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमेशा आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति दिखाई है. वे जाकिर नाईक से गले मिलते हैं, हाफिज सईद को ‘हाफिज साहब’ कहते हैं और अफजल गुरु की फांसी रोकने के लिए आधी रात को कोर्ट का दरवाजा खुलवाते हैं. सोंधिया ने मांग की कि दिग्विजय सिंह और आरोपी कामरान कुरैशी से जुड़े सभी लोगों की जांच होनी चाहिए.
कामरान कुरैशी जहां काम करता था, उसकी भी गहन जांच हो
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कामरान कुरैशी जिस वकील के यहाँ काम करता था, उसकी भी गहन जांच होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. नगर बंद और आक्रोश रैली ने एक बार फिर जिले में यह संदेश दिया कि आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ हिंदू समाज एकजुट है और प्रशासन को अब निर्णायक कदम उठाने होंगे.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
Rajgarh,Rajgarh,Madhya Pradesh
September 15, 2025, 20:34 IST





