Last Updated:
ISRO Gaganyaan Mission: ISRO दिसंबर 2025 में गगनयान का पहला टेस्ट लॉन्च करेगा. इसरो चेयरमैन ने बताया कि पहले टेस्ट के दौरान स्पेसक्राफ्ट में एआई रोबोट ‘व्योममित्र’ को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.
AI की मदद से बनाई गई तस्वीर.क्या टेस्ट होगा?
- कार्बन डाइऑक्साइड, तापमान, दबाव और नमी जैसे पैरामीटर्स को ट्रैक किया जाएगा.
- यान को समुद्र में सुरक्षित उतारने के लिए नौ पैराशूट लगाए गए हैं.
- सुरक्षा के लिए एस्केप सिस्टम भी तैयार है.
- इंसान भेजने का लक्ष्य अब 2027 की पहली तिमाही तय किया गया है.
- अब तक 80% से ज्यादा टेस्ट पूरे हो चुके हैं. बाकी करीब 2,300 टेस्ट आने वाले महीनों में पूरे होंगे.
मिशन में अब आगे क्या होगा?
- G1 (दिसंबर 2025) में व्योममित्र शामिल होगा.
- इसके बाद 2026 में दो और अनक्रूड मिशन G2 और G3 भेजे जाएंगे.
- इन टेस्ट्स के बाद ही इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की मंजूरी मिलेगी.
गगनयान का मकसद भारत को उन देशों की कतार में खड़ा करना है, जिन्होंने अपने दम पर इंसान को अंतरिक्ष भेजा है. अगर ये टेस्ट सफल हुए तो 2027 में भारत का पहला ‘गगनयात्री’ अंतरिक्ष में जाएगा और सुरक्षित वापस लौटेगा. यह देश की सबसे बड़ी स्पेस छलांग होगी.

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें
Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें
Coimbatore,Coimbatore,Tamil Nadu
September 18, 2025, 22:54 IST





