भारत » Jammu Srinagar Highway Row | Jammu Kashmir News | जम्मू–श्रीनगर हाईवे पर अब्दुल्ला परिवार में मतभेद? CM उमर ने उठाए सवाल, फारूक ने गडकरी कर दी तारीफ

Jammu Srinagar Highway Row | Jammu Kashmir News | जम्मू–श्रीनगर हाईवे पर अब्दुल्ला परिवार में मतभेद? CM उमर ने उठाए सवाल, फारूक ने गडकरी कर दी तारीफ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jammu Kashmir News: जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रबंधन राज्य को सौंपा जाए. जबकि फारूक अब्दुल्ला ने नितिन गडकरी के काम की तारीफ की. इस मामले पर पिता-पुत्र के सुर अलग-अलग हो गए है.

हाईवे पर अब्दुल्ला परिवार बंटा! उमर ने सवाल उठाए, फारूक ने की गडकरी की तारीफपिता-पुत्र के अलग-अलग बयानों से नेशनल कॉन्फ्रेंस में मतभेद बढ़ सकता है. (फाइल फोटो PTI)
श्रीनगर: कश्मीर की जीवनरेखा कहे जाने वाले जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर इस समय सिर्फ ट्रैफिक जाम और भूस्खलन की ही चर्चा नहीं है. बल्कि राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर पिता और पुत्र के अलग-अलग सुर सामने आए हैं. दोनों की बयानबाजी ने इस मामले को दिलचस्प बना दिया है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि हाईवे पर यात्रा लगातार मुश्किल हो रही है, ऐसे में अगर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समस्या नहीं सुलझा पा रहे तो हाईवे का प्रबंधन राज्य प्रशासन को सौंप दिया जाए. वहीं, उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला गडकरी की तारीफों के पुल बांधते नजर आए और कहा कि हर कठिन परिस्थिति में उन्होंने सड़क को चालू रखने के लिए तेजी से काम करवाया है.

फारूक अब्दुल्ला की दलील
इसके उलट, फारूक अब्दुल्ला का रुख बिल्कुल अलग दिखा. उन्होंने कहा, “हमें गडकरी जी के काम को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने मुश्किल हालात में भी तेज़ी से काम करवाया और हाईवे को चालू रखने की कोशिश की.” फारूक का यह बयान साफ दिखाता है कि वे नई दिल्ली के साथ सहयोग पर जोर दे रहे हैं.

राजनीतिक संदेश
नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर बाप-बेटे के इन अलग-अलग बयानों ने नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है. एक ओर उमर अब्दुल्ला जनता की परेशानी का मुद्दा उठाकर केंद्र को घेर रहे हैं, तो दूसरी ओर फारूक अब्दुल्ला सत्तारूढ़ दल के केंद्रीय मंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं.

जनता की परेशानी
स्थानीय लोग और हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि सड़क जाम और भूस्खलन की वजह से उन्हें कई-कई घंटे फंसा रहना पड़ता है. अकसर ट्रक और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे बाजार में महंगाई और सप्लाई चेन पर असर पड़ता है, यही वजह है कि यह मुद्दा अब केवल सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति और आम लोगों की जिंदगी दोनों को प्रभावित करने लगा है.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

हाईवे पर अब्दुल्ला परिवार बंटा! उमर ने सवाल उठाए, फारूक ने की गडकरी की तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी