खेल » Jolly LLB 3 BO Collection Day 1: ‘जॉली एलएलबी 2’ का ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म, पहले दिन बस इतनी कमाई

Jolly LLB 3 BO Collection Day 1: ‘जॉली एलएलबी 2’ का ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म, पहले दिन बस इतनी कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग बेहतरीन कलेक्शन किया है, लेकिन यह ‘जॉली एलएलबी 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कम है. हालांकि, अक्षय-अरशद की इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं.

Jolly LLB 3 BO Collection Day 1: 'जॉली एलएलबी 3' की दूसरे पार्ट से कम हुई कमाईवीकेंड पर हो सकती है जॉली एलएलबी 3 की ज्यादा कमाई
मुंबई. Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड ‘जॉली एलएलबी 3’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कोर्टरूम ड्रामा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने अच्छा रिस्पांस मिला है. हर किरदार की तारीफ की. सौरभ शुक्ला के अदाकारी अक्षय और अरशद पर भारी नजर आती है. फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं. फिल्म ने भारत में 12.5 करोड़ नेट की ओपनिंग की.

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ के सुबह के शो में केवल 10.28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हुई. फिल्म ने पहले दिन अनुमानित 12.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह फिल्म अपनी पिछली फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. साल 2017 में आई ‘जॉली एलएलबी 2’ ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ की कमाई की थी.

वीकेंड पर हो सकती है जॉली एलएलबी 3 की ज्यादा कमाई

सोशल मीडिया पर, प्रशंसकों ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री की सराहना की, जबकि कई ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के मजाकिया डायलॉग्स और तीखे कोर्टरूम बहसों को हाइलाइट किया. उम्मीद से कम ओपनिंग के बावजूद, अक्षय कुमार-अरशद वारसी की इस लीगल कॉमेडी को वीकेंड पर अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है.

जॉली एलएलबी 3 के बारे में सब कुछ

‘जॉली एलएलबी 3’ को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है. पहली फ्रेंचाइजी में अरशद वारसी लीड रोल में थे. जबकि दूसरी में अक्षय कुमार. जबकि ‘जॉली एलएलबी 3’ पहली बार दोनों फ्रैंचाइज़ी लीड हीरो को साथ लाती है. फिल्म में सौरभ शुक्ला भी अपने लोकप्रिय जज के किरदार में नजर आ रहे हैं, साथ ही हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास महत्वपूर्ण रोल में हैं. न्यूज 18 ने फिल्म को 4 रेटिंग दी है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Jolly LLB 3 BO Collection Day 1: ‘जॉली एलएलबी 3’ की दूसरे पार्ट से कम हुई कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी