Last Updated:
साल 2013 में जॉली एलएलबी की पहली फिल्म आई थी. इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और अमृता राव ने लीड रोल अदा किया था. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म ने मेकर्स की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था.

साल 2013 मे आई फिल्म जॉली एलएलबी एक कम बजट फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया था. अब जब फिल्म बेहतर परफॉर्म करने में सफल रही, तो साल 2017 में फिल्म जॉली एलएलबी 2 की सीक्वल फिल्म आई, जो एक बड़ी बजट की फिल्म थी.

दूसरी फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म थी जिसमें बड़े स्टार्स ने छोटे एक्टर्स को रिप्लेस कर दिया था. जॉली एलएलबी की सीक्वल जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने अरशद वारसी और हुमा कुरैशी ने अमृता राव को रिप्लेस कर दिया था.

अब जब फिल्म का तीसरा पार्ट आया है तो अरशद वारसी ने जॉली एलएलबी 3 में अपने रोल में वापसी की है, लेकिन फिल्म में उनके और अक्षय कुमार की फीस में एक बड़ा अंतर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए अक्षय कुमार को सबसे ज्यादा फीस मिली है. जॉली एलएलबी 3 के अक्षय कुमार को 70 करोड़ रुपए मिले हैं. वो फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं. उन्होंने इसके लिए सबसे मोटी फीस वसूली है.

अब अगर फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा रहे एक्टर की बात करें तो अरशद वारसी की फीस अक्षय कुमार की फीस आगे तिनका भर भी नहीं है. अरशद वारसी को मात्र 4 करोड़ रुपए ही मिले हैं. वो लीड रोल में नजर आए हैं, लेकिन फीस की तुलना में अक्षय कुमार के आगे वो कहीं टिक नहीं पाए.

अब अगर जॉली एलएलबी 3 के अन्य किरदारों की बात करें, तो फिल्म के अन्य कई किरदार हैं जिन्हें अच्छी खासी फीस मिली है. जज के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले सौरभ शुक्ला को उनके रोल के लिए 70 लाख रुपए की फीस मिली है.

अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आ रहीं हुमा कुरैशी को फिल्म के लिए 2 करोड़ की फीस मिली है. बतौर लीड एक्ट्रेस उन्हें अमृता राव से ज्यादा सैलरी मिली है.

अमृता राव फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थी और अब अरशद वारसी के साथ उन्होंने वापसी की है. फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ की फीस मिली है.
September 19, 2025, 11:47 IST





