Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Man Wins Secret Luxury Life: आमतौर पर जब पति को कुछ अच्छा मिलता है तो सबसे पहले अपनी पत्नी को बताता है. हालांकि एक शख्स ने इसका उल्टा किया, उसके हाथ जब खजाना लगा, तो पत्नी को उसने भनक तक नहीं होने दी और खुद लग्जरी लाइफ जीने लगा, वो भी चुपचाप.
लग्जरी लाइफ जीता था पति, पत्नी को खबर ही नहीं. Man Wins Lottery Lives Secret Life: कहते हैं कि पति-पत्नी सुख-दुख के साथी होते हैं. हर कदम पर एक साथ चलते हैं, चाहे वक्त बुरा हो या अच्छा. वैसे ये बात हर किसी के लिए नहीं होती, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि बुरे वक्त में साथ रहते हैं लेकिन समय अच्छा हो, तो अकेले ही मजे करने लगते हैं. कुछ ऐसा ही किया एक शख्स ने, जो गुर्बत के दिनों में तो पत्नी के साथ रहता था लेकिन जब अच्छे दिन आए, तो बीवी को भनक तक नहीं लगने दी. ये कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही अजीब भी है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के रहने वाले 66 साल के शख्स ने पूरी जिंदगी अपनी पत्नी के साथ बिताई. उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, ऐसे में पत्नी ने हमेशा एक-एक पाई बचाई. कभी भी वो फिजूलखर्ची न करती थी और न ही करने देती है. वो एक बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में काम करता था और टोक्यो में रहता था. ऐसे में खर्चे ज्यादा थे और आमदनी कम, खासतौर पर जब रिटायरमेंट हुआ, तो सिर्फ 1,70,000 में उन्हें गुजारा करना पड़ता था.
चाय पीते-पीते मिला खजाना
पति-पत्नी ने मिलकर कुछ सेविंग्स कर रखी थीं, जिसे उनकी पत्नी ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए बचा रखा था. ऐसे में रिटायर होने के बाद शख्स अपना ज्यादातर वक्त पास की एक कॉफी शॉप पर बिताता था. वहीं से उसने 300 येन की लॉटरी खरीद ली. एक रोज, चाय पीते-पीते उसे बताया गया कि उसकी लॉटरी लग गई और उसे बैंक जाना होगा. शख्स बैंक पहुंचा, तो लॉटरी की रकम सुनकर उसे यकीन नहीं हुआ. दरअसल उसने 600 मिलियन येन यानि 34 करोड़ रुपये से ज्यादा जीत लिए थे. थोड़ी देर तो वो खुद सदमे में चला गया, फिर उसने सोचा कि अगर वो ये बात घर पर बताएगा तो पत्नी ये पैसे भी बचाकर रख लेगी.
जीने लगा सीक्रेट लाइफ
ऐसे में शख्स ने अपनी पत्नी को कुछ भी नहीं बताया और खुद एक लग्जरी लाइफ जीने लगा. उसके पास एक महंगी गाड़ी थी लेकिन वो उसे छिपाकर रखता था. घर से फटे-पुराने कपड़े पहनकर निकलता था और अपने सोशल सर्किल को भी उसने कम कर दिया था. चुपचाप जाता और बड़े-महंगे होटलों में रुकता, महंगी शराब पीता. सिर्फ 6 महीने में उसे 1 करोड़ खर्च कर डाले. वो बेहद खुश था लेकिन एक दिन उसे अपनी इस हरकत पर पछतावा हुआ. उसे अपने पिता की जिंदगी याद आई, जो डिवोर्स और दिवालिएपन की वजह से अकेले मर गए थे.
अंतरात्मा की आवाज पर लौटा
ऐसे में शख्स को लगा कि वो लॉटरी की रकम जीतकर अकेले ही एंजॉय कर रहा है. वो जहां भी जाता था, वहां लोग परिवार और बच्चों के साथ होते थे और वो अकेला. ऐसे में शख्स को अपनी गलती का एहसास हुआ और वो दुखी हो गया. उसने बचे हुए पैसों को इंश्योरेंस और दूसरी चीज़ों में इनवेस्ट कर दिया और अपने पत्नी-बच्चों के नाम छोड़ा.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
November 25, 2025, 13:33 IST





