Last Updated:
Maratha Reservation: लातूर में छगन भुजबल ने भरत कराड के परिवार से मुलाकात की. ओबीसी आरक्षण पर तनाव के बीच महाराष्ट्र सरकार ने चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में नई उप-समिति बनाई है.
मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने आंदोलन किया था. (फाइल फोटो) छगन भुजबल ने स्पष्ट किया कि सरकार ओबीसी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर उनका हक छिनने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “पूरा मराठा समुदाय पिछले दरवाजे से इस आरक्षण में प्रवेश कर रहा है, और हम इसके लिए लड़ रहे हैं. जिसने आत्महत्या की वह हमारा एक ओबीसी का कार्यकर्ता था. वह सभी पार्टी की सभी बैठकों में जाता था.”
वहीं इससे पहले 29 अगस्त को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. हालांकि, पांचवें दिन सरकार ने उनकी मांगें मान लीं और जीआर जारी कर दिया था. इस दौरान हजारों लोग मुंबई पहुंचे थे, जिससे शहर में भारी जाम और जनजीवन बाधित हुआ था.
इस समिति का मुख्य उद्देश्य ओबीसी समाज की स्थिति का आकलन करना और उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाना है. इसमें शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस किया जाएगा.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Latur,Maharashtra
September 12, 2025, 19:59 IST





