Last Updated:
Maratha Reservation News: शरद पवार ने महायुति सरकार पर महाराष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का आरोप लगाया, मराठा और ओबीसी आरक्षण विवाद पर एकता बनाए रखने की अपील की.
सीएम फडणवीस ने शरद पवार पर उनके बयान को लेकर निशाना साधा. (फाइल फोटो) इन वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कई ओबीसी, आदिवासी और बंजारा समुदाय के संगठन विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं तथा मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आंदोलन के मद्देनजर जारी मराठा आरक्षण जीआर को वापस ले.
पवार ने कहा कि राजपत्र में वीजेएनटी और बंजारा समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है और वे भी आरक्षण की इसी तरह की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मराठा आरक्षण और ओबीसी के लिए बनी मंत्रिमंडलीय उप-समितियों में केवल इन्हीं दोनों समुदायों के मंत्री शामिल हैं. उन्होंने दावा किया, “पहले कभी भी जाति और समुदाय के आधार पर कोई सरकारी समिति गठित नहीं की गई.”
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए, राकांपा (एसपी) प्रमुख ने अपने और जरांगे या मराठा आरक्षण के लिए उनके आंदोलन के बीच किसी संबंध के आरोपों को खारिज कर दिया. पवार ने कहा, “महाराष्ट्र एक ऐसा क्षेत्र है जो सामाजिक एकता का सम्मान करता है और यह इस राज्य की विशेषता है. लेकिन ऐसा लगता है कि अब इस एकता को झटका लग रहा है. यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि दोनों समुदायों के बीच कोई मतभेद या कटुता न रहे.”
ओबीसी नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल के कुछ बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा (एसपी) प्रमुख ने कहा कि समुदायों में दरार बढ़ाने वाले बयान सही नहीं हैं. राज्य के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के पवार के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हर कोई जानता है कि पवार साहब किस लिए प्रसिद्ध हैं. जब वह ‘एक्स’ कहते हैं, तो इसे ‘वाई’ समझें और वह इसके लिए प्रसिद्ध हैं. वह एक बड़े नेता हैं, मैं उनके बारे में और क्या कह सकता हूं?”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Nashik,Nashik,Maharashtra
September 14, 2025, 22:13 IST





