Last Updated:
Mizoram News: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे आइजोल पहली बार भारत के रेलवे मानचित्र से जुड़ गया. यह पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.
किरेन रिजिजू ने एक वीडियो के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला.प्रधानमंत्री ने मिजोरम में जिस 51.38 किलोमीटर लंबे बैराबी–सैरांग रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, वह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. देश में रेलवे की शुरुआत को 172 से अधिक वर्ष हो चुके हैं. आइजोल अब औपचारिक रूप से भारत के रेलवे मानचित्र से जुड़ गया है. राज्य के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ.
इसकी सराहना करते हुए किरेन रिजिजू ने साल 1990 की एक वीडियो क्लिप अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा की, जिसमें वीपी सिंह सरकार के तत्कालीन रेल मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस मणिपुर में रेलवे संपर्क बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. फर्नांडिस ने तब कहा था, “हमारी योजना मणिपुर तक रेलवे ले जाने की है और उस पर कुछ काम शुरू भी हो गया है. जहां तक रिजर्वेशन का सवाल है, मैंने यह मामला मुख्यमंत्री के सामने उठाया है और अपनी पहल पर, इंफाल में एक रिजर्वेशन ऑफिस खोलने पर सहमति जताई है.”
Today is a historic day for NorthEast
In 1990, Minister of Railways George Fernandes talked about Railways for Manipur. Thereafter Congress regime didn’t do anything. Now, @narendramodi ji has changed the Railways landscape in North-East. pic.twitter.com/NcwO0ZoaLO





