Live now
Last Updated:
नेपाल ग्राउंड रिपोर्ट LIVE: सोशल साइट्स को बैन करने के बाद Gen Z यानी युवा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. युवाओं की नाराजगी इस कदर प्रचंड रूप धारण कर लिया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपनी कुर्स…और पढ़ें
नेपाल में Gen Z यानी युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के सामने सरकार को झुकना पड़ा है. पीएम ओली पद छोड़ने को मजबूर हो गए. (फोटो: एपी)
नेपाल ग्राउंड रिपोर्ट LIVE: पड़ोसी देश नेपाल में सरकार ने सोशल मीडिया को बैन कर दिया था. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को शायद इसका अंदाजा भी नहीं होगा कि उनके इस कदम का परिणाम कितना भयानक होने वाला है. ओली सरकार के इस कदम से युवाओं में विरोध की चिंगारी इस कदर भड़की कि इसकी आग में केपी ओली की कुर्सी भी जल गई. मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ Gen Z का गुस्सा इस कदर भड़का कि इसमें संसद भवन तक जलकर खाक हो गया. हिंसक विरोध के बाद अब नेपाल की सेना अब एक्शन में आ गई है. हर तरफ सेना के जवान तैनात हैं और आमलोगों खासकर युवाओं से संयम बरतने और बातचीत के टेबल पर आने का आग्रह किया है.
नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा सिक्योरिटी एलर्ट जारी किया गया है. भारत-नेपाल बॉर्डर पर लगातार चौकसी रखी जा रही है. नेपाल में जारी हिंसा की आड़ में भारत के सीमावर्ती इलाकों में उपद्रवियों की ओर से हिंसा फैलाने की आशंका है. इसे देखते हुए सुरक्षाबलों को चौकस रहने की हिदायत दी गई है. बॉर्डर पर जो सिक्योरिटी फ़ोर्स तैनात हैं, उनमें UP पुलिस, बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल हैं. सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि नेपाल के मौजूदा हालात को लेकर सतर्क रहें. उपद्रवकारी लोगों को भड़का सकते हैं. पब्लिक प्रॉपर्टी नुक़सान पहुंचा सकते हैं, लिहाजा सतर्कता बरती जाए.
नेपाल में गरीबी और बेरोजगारी
उधर, नेपाल के राजनीतिक हालात पर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. केआई सिंह के पोते यशवंत शाह ने कहा कि 8 सितंबर को राजधानी में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इसमें कोई राजनीतिक दल शामिल नहीं था. इसका आह्वान स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस नामक छात्र संगठन ने किया था. उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 12000 लोग जुटे थे. विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. देश लंबे समय से भ्रष्टाचार से जूझ रहा है. यशवंत शाह ने कहा कि अच्छे पर्यटन और कारोबार के बावजूद यहां भारी गरीबी और बेरोजगारी है.
September 10, 2025 09:14 IST
Nepal Unrest Ground Report Live: नेपाली आर्मी का एक्शन, अब तक 26 गिरफ्तार
नेपाल ग्राउंड रिपोर्ट LIVE: नेपाल सेना ने लूटपाट की गतिविधियों में शामिल 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. नेपाली सेना ने मंगलवार रात से लूटपाट की गतिविधियों में शामिल 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि Gen Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पीएम केपी शर्मा ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ी है.
September 10, 2025 09:09 IST
Nepal Unrest Ground Report Live: नेपाल की राजधानी में कर्फ्यू, आर्मी का आदेश- बाहर न निकलें
नेपाल ग्राउंड रिपोर्ट LIVE: 9 सितंबर 2025 के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद 10 सितंबर का दिन शांत रहा. सड़कों पर शांति दिखी. आर्मी ने आमलोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है. अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा. कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ओली ने 9 सितंबर को इस्तीफा दे दिया.
September 10, 2025 09:04 IST
Nepal Unrest Ground Report Live: Gen Z की पुकार – हमें नया नेता चाहिए
नेपाल ग्राउंड रिपोर्ट LIVE: नेपाल में सोशल मीडिया साइट्स को बंद करने के खिलाफ Gen Z यानी युवाओं ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया कि पड़ोसी देश में तख्ता पलट हो गया. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कुर्सी छोड़नी पड़ी. वह जान बचाने के लिए सुरक्षाबलों के भरोसे हैं. वहीं, Gen Z ने कहा कि हमारे देश से भ्रष्टाचारी नेता भाग गए, अब हमें नया नेता चाहिए.
September 10, 2025, 08:58 IST





