भारत » Pahalgam Terrorist Attack Victim Family India vs Pakistan Match Asia Cup : हमारे आंसू अब तक सूखे नहीं हैं, पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं होना चाहिए; पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार का दर्द

Pahalgam Terrorist Attack Victim Family India vs Pakistan Match Asia Cup : हमारे आंसू अब तक सूखे नहीं हैं, पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं होना चाहिए; पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार का दर्द

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

India vs Pakistan Asia Cup Match: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एशिया कप में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान के मैच का विरोध किया जा रहा है. पहलगाम में मारे गए यतीशभाई परमार के परिवार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए.

'हमारे आंसू अब तक सूखे नहीं हैं, पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं होना चाहिए'पहलगाम में आतंकियों ने यतीशभाई परमार और उनके बेटा स्मित को भी मार डाला था.
भावनगर. भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाना है. उससे पहले ही इस मैच का विरोध होने लगा है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया है.

गुजरात के भावनगर के यतीशभाई परमार और उनके बेटे स्मित के परिवार ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर विरोध जताया. पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारे आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं, ऐसे में पाकिस्तान के साथ कोई मैच या संबंध नहीं होना चाहिए.

मृतक यतीशभाई परमार की पत्नी किरणबेन परमार ने भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का विरोध करते हुए कहा, “मेरा यही मानना है कि दोनों देशों के बीच मुकाबला नहीं होना चाहिए. मैं उन खिलाड़ियों से अपील करती हूं जो इस मुकाबले में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें खुद से ही इस मैच का बहिष्कार करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले में मेरे पति और मेरा 16 साल का बेटा शहीद हो गया. मुझे इस घटना का इतना दुख है कि मेरे आंसू अब तक सूखे नहीं हैं. हमारे सैनिक बार-बार शहीद होते हैं. पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का संबंध नहीं होना चाहिए. जो लोग हमारे देश के साथ ऐसा करते हैं, उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए.”

यतीशभाई के बेटे सावन परमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले में मेरे परिवार के दो सदस्य मारे गए थे. हमें बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंध तोड़ दिए गए थे और ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मैच हो रहा है, जिसे सुनकर हमें काफी दुख पहुंचा है. मैं मांग करता हूं कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि वह एक आतंकी देश है.”

बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसमें गुजरात के यतीशभाई परमार और उनका बेटा स्मित शामिल थे. हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया था. भावनगर के रहने वाले यतीशभाई परमार अपने बेटे स्मित और अन्य साथियों के साथ कश्मीर घूमने गए थे. आतंकियों ने यतीशभाई और स्मित की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस घटना के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, लेकिन मृतकों के परिजनों में भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है. मृतक के परिवार मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ मैच या किसी भी तरह के संबंध नहीं होने चाहिए.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

‘हमारे आंसू अब तक सूखे नहीं हैं, पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं होना चाहिए’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी