Last Updated:
PM Modi Talk Sushila Karki: PM Modi ने नेपाल की अंतरिम पीएम Sushila Karki से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया. सोशल मीडिया बैन से Gen Z का विरोध हिंसक हुआ था, जिसके बाद केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की से बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को फोन कर उनसे बात की है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई. हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की. साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं.’

क्यों भड़का युवाओं का आक्रोश
अशांति की शुरुआत सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से हुई थी, जो जल्दी ही भ्रष्टाचार और कथित राजनीतिक उदासीनता के खिलाफ एक बड़े अभियान में बदल गई. इस अशांति में कम से कम 74 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल का नेतृत्व संभालने के लिए सुशीला कार्की की नियुक्ति ने कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता को फौरी तौर पर समाप्त कर दिया है. यह अनिश्चितता तब पैदा हुई थी, जब ओली ने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. ठीक उसी समय जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके कार्यालय में घुस आए और इस्तीफे की मांग करने लगे.
नेपाल में राष्ट्रीय शोक
बता दें कि बुधवार को नेपाल ने प्रदर्शन के पीड़ितों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और नेपाल के कई हिस्सों में (जिनमें काठमांडू का मैतीघर मंडला भी शामिल है, जहां 8 सितंबर को विरोध प्रदर्शन हुए थे) श्रद्धांजलि दी गई. सभी सरकारी कार्यालयों और विदेशों में नेपाली दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका कर फहराया गया.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 18, 2025, 12:59 IST





