Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi Africa Visit: जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ऐसा भव्य स्वागत हुआ जिसने इतिहास रच दिया. पारंपरिक अफ्रीकी परिधान में सजी महिलाएं जमीन पर लेटकर ‘साष्टांग’ जैसी मुद्रा में सम्मान प्रकट करती दिखीं. पीएम मोदी ने झुककर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है.
अफ्रीकी महिलाओं ने जमीन पर लेटकर पारंपरिक तरीके से सम्मान प्रकट किया.नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर शुक्रवार को वह क्षण सामने आया, जिसने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को पूरे विश्व के सामने और ऊंचा कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही ‘भारत’ लिखे विशेष विमान से बाहर निकले, एयरपोर्ट पर मौजूद स्थानीय महिला कलाकारों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया. वह सिर्फ भव्य नहीं था ऐतिहासिक था. पारंपरिक संगीत, नृत्य और रंगीन अफ्रीकी संस्कृति के बीच महिलाओं ने जमीन पर लेटकर जिस तरह सम्मान प्रकट किया, ऐसी छवि शायद ही पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने अफ्रीकी धरती पर देखी हो.
लाल कालीन पर आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी ने जब इन कलाकारों को देखा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. सामने लेटी महिलाएं अपने पारंपरिक वस्त्रों में पूरी श्रद्धा के साथ ‘साष्टांग’ जैसी मुद्रा में थीं. यह दृश्य कैमरों में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया. कई लोग इसे भारत-अफ्रिका रिश्तों की नई परिभाषा बताते नजर आए.
दिल छू रहा स्वागत का स्टाइल
जमीन पर लेटकर सम्मान करना कई अफ्रीकी समुदायों में अतिथि-सम्मान का सर्वोच्च तरीका माना जाता है. यह भावनात्मक, सांस्कृतिक और गहरे सम्मान की अभिव्यक्ति है. तस्वीर में दिखता है. महिलाएं पारंपरिक अफ्रीकी पोशाक में जमीन पर लेटकर सम्मान दे रही हैं. और पीएम मोदी झुककर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. इस दृश्य ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत की वैश्विक छवि सिर्फ राजनीति या कूटनीति से नहीं, बल्कि दिलों के रिश्तों और सम्मान की संस्कृति के जरिए भी लगातार मजबूत हो रही है.

जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ.
PM मोदी ने क्या कहा?
जोहान्सबर्ग पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, “जोहान्सबर्ग पहुंचकर मुझे बेहद खुशी हो रही है. मैं जी-20 समिट से जुड़ी अहम बैठकों में भाग लूंगा. दुनिया भर के नेताओं के साथ हमारी चर्चा वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने और विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. हमारा लक्ष्य सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है.”
Landed in Johannesburg for the G20 Summit related engagements. Look forward to productive discussions with world leaders on key global issues. Our focus will be on strengthening cooperation, advancing development priorities and ensuring a better future for all. pic.twitter.com/o4KL5W5l53





