भारत » PM Modi Gujarat Visit LIVE: दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा दुश्मन… समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

PM Modi Gujarat Visit LIVE: दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा दुश्मन… समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पीएम मोदी आज गुजरात में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेगें. इस दौरे पर वह 34200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उनका दौरा भावनगर, धोलेरा, लोथल में समुद्री और औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा.

दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा दुश्मन... समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में PMएडवांस मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल, (पीटीआई)

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पर हैं. भावनगर में भव्य रोड शो किया. पीएम मोदी ने दूसरे देश पर निर्भरता पर बात की. साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आखिर भावनगर को क्यों इस कार्यक्रम का केंद्र बना है.

यह दौरा गुजरात को समुद्री व्यापार, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पीएम मोदी का भावनगर, धोलेरा और लोथल का दौरा करेंगे, जहां समुद्री और औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा.

भारत का दुश्मन, दूसरे देशों पर निर्भरता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रैली में कहा, ’21वीं सदी में भारत समुद्र को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. देश में क्रूज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में एक क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया है, जो देश की समुद्री क्षमता को उजागर करता है. भारत आज ‘विश्वबंधु’ की भावना से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया में इसका कोई बड़ा दुश्मन नहीं है; यदि कोई दुश्मन है, तो वह है अन्य देशों पर हमारी निर्भरता, जिसे हमें हराना होगा ताकि आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके.’

पीएम मोदी ने भावनगर में जनता को संबोधित कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी