Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi in South Africa: G20 के ऐतिहासिक अफ्रीका सम्मेलन में PM मोदी ने दुनिया के सामने तीन बड़े प्रस्ताव रखे. अफ्रीका में 10 लाख ट्रेनर तैयार करने की पहल, ड्रग–टेरर नेटवर्क पर संयुक्त वैश्विक कार्रवाई और एक वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार की स्थापना. उन्होंने कहा कि अफ्रीका का विकास ही वैश्विक विकास की कुंजी है और इन पहलों से दुनिया में संतुलित व टिकाऊ प्रगति का रास्ता बनेगा.
PM मोदी ने कहा कि पुरानी विकास मॉडल ने कई देशों को संसाधनों से दूर कर दिया और प्रकृति के अति-शोषण को बढ़ाया.PM Modi South Africa Vist: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का मंच G20 पहली बार अफ्रीकी धरती पर बैठा. और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर ऐसे तीन बड़े प्रस्ताव दिए, जो आने वाले समय में वैश्विक विकास का पूरा ढांचा बदल सकते हैं. उनकी सोच साफ थी दुनिया तभी आगे बढ़ेगी जब विकास संतुलित, समावेशी और टिकाऊ होगा. यही भाव उनकी हर पहल में नजर आया.
‘10 लाख ट्रेनर’, ‘ड्रग–टेरर नेटवर्क पर कड़ा वार’ और ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार’ ये तीनों सुझाव इस बात का संकेत हैं कि भारत आज सिर्फ अपनी जरूरतों की नहीं, बल्कि विकासशील देशों की साझा चुनौतियों की भी आवाज उठा रहा है. PM मोदी ने साफ कहा कि अफ्रीका का विकास, दुनिया के विकास की शर्त है.
Spoke at the first session of the G20 Summit in Johannesburg, South Africa, which focussed on inclusive and sustainable growth. With Africa hosting the G20 Summit for the first time, NOW is the right moment for us to revisit our development parameters and focus on growth that is… pic.twitter.com/AxHki7WegR





