भारत » PM Modi Rajnath Singh NSA Ajit Doval CDS Anil Chauhan Kolkata Commanders Conference : राजनाथ, अजीत डोभाल, CDS और अब पीएम मोदी भी पहुंचे; पश्चिम बंगाल में आज क्या होने जा रहा?

PM Modi Rajnath Singh NSA Ajit Doval CDS Anil Chauhan Kolkata Commanders Conference : राजनाथ, अजीत डोभाल, CDS और अब पीएम मोदी भी पहुंचे; पश्चिम बंगाल में आज क्या होने जा रहा?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PM Modi in Kolkata: पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान पहले ही वहां पहुंच गए हैं. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी कमांडर सम्मेलन में शामिल होंगे.

राजनाथ, डोभाल, CDS और अब PM मोदी भी पहुंचे; बंगाल में आज क्या होने जा रहा?पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में अजीत डोभाल, राजनाथ सिंह और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे. (फाइल फोटो)
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम कोलकाता पहुंचे. वह यहां 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. महीने भर से भी कम समय में, पश्चिम बंगाल का यह उनका दूसरा दौरा है. राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हवाई अड्डा से प्रधानमंत्री सीधे राजभवन गए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सोमवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए शहर में पहुंच चुके हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी सम्मेलन में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री, विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी