भारत » PM Modi Varanasi Visit LIVE | PM Modi Uttarakhand Visit | पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे वाराणसी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात – prime minister narendra modi varanasi uttar pradesh uttarakhand visit live disaster hit area aerial survey latest news

PM Modi Varanasi Visit LIVE | PM Modi Uttarakhand Visit | पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे वाराणसी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात – prime minister narendra modi varanasi uttar pradesh uttarakhand visit live disaster hit area aerial survey latest news

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

PM Modi Varanasi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार 11 सितंबर 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. कई द्विपक्षीय समझौते…और पढ़ें

पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे वाराणसी, भव्‍य स्‍वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर मॉरीशस के पीएम नवीन चंद्र रामगुलाम से मुलाकात करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी की यात्रा पर आ रहे हैं. वे सुबह तकरीबन 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से वे पुलिस लाइन हेलीपैड पर जाएंगे. यहां से उनकी दिनभर की गतिविधियां शुरू होंगी. तकरीबन 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ताज होटल में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी.वार्ता के बाद पीएम मोदी अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें स्थानीय लोगों से मुलाकात और विकास परियोजनाओं का जिक्र हो सकता है. दोपहर 3 बजे पीएम मोदी पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और वहां से देहरादून के लिए रवाना होंगे.

वाराणसी में उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. काशी में मिनी रोड शो जैसा माहौल देखने को मिलेगा, जहां स्थानीय लोग उनका जोरदार स्वागत करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं.पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी है. एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड और होटल तक हर जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं.ट्रैफिक व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके. स्थानीय लोगों में पीएम के दौरे को लेकर उत्साह है. व्यापारियों और संगठनों ने सजावट और स्वागत की योजना बनाई है. काशीवासियों को उम्मीद है कि इस दौरे से शहर के विकास को नई गति मिलेगी. पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है. यह दौरा न केवल कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि वाराणसी के लिए भी गर्व का पल है, जहां से पीएम का गहरा जुड़ाव है.

मॉरीशस के पीएम से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ऐतिहासिक शहर में आयोजित यह बैठक स्थायी सभ्यतागत जुड़ाव, आध्यात्मिक बंधनों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के विशेष और अनूठे संबंधों को आकार दिया है. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी देहरादून जाएंगे और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बयान के अनुसार वह अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बता दें कि रामगुलाम मंगलवार को मुंबई पहुंचे और वह 16 सितंबर तक भारत में रहेंगे. रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं.

September 11, 2025 10:37 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: गंगा आरती में शामिल होंगे मॉरीशस के पीएम

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर 11 सितंबर को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पीएम रामगुलाम देर शाम गंगा आरती में भी शामिल होंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके वाराणसी से रवाना होंगे. भाजपा की महानगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए काशी की जनता और कार्यकर्ता तैयार हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से ताज होटल तक स्वागत के लिए छह स्थल निर्धारित किए गए हैं और इन जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियों, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ा और शंख ध्वनि से प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे. साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

September 11, 2025 10:33 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: मॉरीशस के पीएम पहुंच चुके हैं वाराणसी

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंच गए. लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि मॉरीशस हमारे संस्कृति और दिल के अत्यंत करीब है. वहां के प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे से होटल ताज तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया. मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह तीन दिवसीय दौरा है.

homenation

पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेंगे वाराणसी, भव्‍य स्‍वागत की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी