Last Updated:
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में ओमन चांडी सभागार का उद्घाटन किया, इसे लोकतंत्र और संवाद का मंच बताया, केरल को लोकतंत्र का मजबूत मॉडल कहा.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. (पीटीआई)राहुल ने कहा कि उन्हें इस सभागार का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि यह लोगों को अपने मुद्दों पर चर्चा करने, मतभेद व्यक्त करने और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की रक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक नेताओं के लिए लोगों और उनकी समस्याओं को सुनने का भी स्थान होगा.
प्रियंका ने कहा कि उनकी मां के अनुसार चांडी ‘ईश्वर से डरने वाले और विनम्र व्यक्ति’ थे तथा उनमें दूसरों के प्रति ‘गहरी करुणा’ रखने का दुर्लभ गुण था. उन्होंने कहा, “चांडी का पूरा जीवन लोगों की सेवा में बीता.” राहुल ने अपने भाषण में कहा कि केरल में राजनीति की नींव पंचायतों पर टिकी है और यह ऐसी चीज है, जो राज्य देश के बाकी हिस्सों को सिखा सकता है. उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं केरल को देश के लिए लोकतंत्र के एक मजबूत मॉडल के रूप में देखता हूं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
September 21, 2025, 02:06 IST





