मनोरंजन » Ranveer Singh Hit Movies: बॉक्स ऑफिस के ‘बाजीराव’ हैं रणवीर सिंह, इन 7 हिट फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, आखिरी वाली मूवी ने छापे 1300 करोड़

Ranveer Singh Hit Movies: बॉक्स ऑफिस के ‘बाजीराव’ हैं रणवीर सिंह, इन 7 हिट फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, आखिरी वाली मूवी ने छापे 1300 करोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Ranveer Singh Hit Movies: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले रणवीर ने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय सिनेमा को कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं. चाहे संजय लीला भंसाली की भव्य ऐतिहासिक फिल्में हों या जोया अख्तर की ‘गली बॉय’, रणवीर ने हर बार अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से सबको चौंकाया है. ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर सफलता के साथ उन्होंने साबित कर दिया है कि वह बॉक्स ऑफिस के असली बाजीराव हैं.

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

नई दिल्ली. रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के उस मुकाम पर हैं, जहां उनका नाम ही कामयाबी की गारंटी है. उनका सफर ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से शुरू हुआ और आज एक ग्लोबल आइकन तक पहुंच चुका है. संजय लीला भंसाली की फिल्मों से लेकर ‘गली बॉय’ की जमीनी सच्चाई तक, रणवीर ने हर किरदार को पर्दे पर जीवंत किया है और अब वह जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में नजर आने वाले हैं. आज हम आपको रणवीर सिंह की 7 हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर ताड़तोड़ कमाई हुई. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

राम-लीला (2013): संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणवीर को एक ‘लार्जर दैन लाइफ’ हीरो के रूप में स्थापित किया. ‘राम’ के किरदार में उनका रोमांस और एग्रेसन दोनों ही कमाल के थे. दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी. रंगीन विजुअल्स और शानदार संगीत के साथ रणवीर की पावर-पैक परफॉरमेंस ने 106 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म को हिट बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

बाजीराव मस्तानी (2015): पेशवा बाजीराव के ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने जो शारीरिक और मानसिक मेहनत की, वह पर्दे पर साफ दिखी. उनकी कड़क आवाज, मराठा योद्धा वाला अंदाज और संवाद अदायगी ने हर किसी को प्रभावित किया. यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जहां उन्होंने साबित किया कि वह केवल चुलबुले किरदार ही नहीं, बल्कि गंभीर और ऐतिहासिक भूमिकाएं भी बखूबी निभा सकते हैं. ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 355 करोड़ की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

पद्मावत (2018): अलाउद्दीन खिलजी जैसे क्रूर और सनकी विलेन के किरदार में रणवीर सिंह ने जो खौफ पैदा किया, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है. नायक की छवि को छोड़कर एक डार्क और नेगेटिव रोल में खुद को पूरी तरह झोंक देना उनके साहस को दर्शाता है. खिलजी के रूप में उनका पागलपन और बॉडी लैंग्वेज इतनी सटीक थी कि लोगों ने उनकी तुलना हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से कर दी थी. इस मूवी ने ग्लोबली 517 करोड़ का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

सिम्बा (2018): रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनते ही रणवीर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. ‘संग्राम भालेराव’ उर्फ सिंबा के रोल में उनका कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्शन अवतार फैंस को बेहद पसंद आया. यह फिल्म उनके मास-अपील को दर्शाती है, जहां उन्होंने एक भ्रष्ट पुलिस वाले से ईमानदार बनने के सफर को पूरी मस्ती और स्वैग के साथ पर्दे पर उतारा. इस मूवी का टोटल बिजनेस करीब 400 करोड़ रुपये रहा. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

गली बॉय (2019): धारावी की गलियों से निकले एक रैपर ‘मुराद’ की कहानी में रणवीर ने अपनी संवेदनशीलता से सबका दिल जीत लिया. इस फिल्म में उन्होंने न केवल बेहतरीन एक्टिंग की, बल्कि खुद रैप करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया. ‘अपना टाइम आएगा’ का नारा हर युवा की जुबान पर चढ़ गया. इस फिल्म ने ऑस्कर तक का सफर तय किया और रणवीर को क्रिटिक्स की वाहवाही दिलाई. ‘गली बॉय’ ने 223 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023): करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणवीर सिंह को फिर से ‘रोमांटिक और फैमिली ड्रामा’ के किंग के रूप में स्थापित किया. ‘रॉकी रंधावा’ के किरदार में उनकी बेमिसाल एनर्जी, दिल्ली वाला अंदाज और आलिया भट्ट के साथ उनकी नोक-झोंक ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इमोशन्स और कॉमेडी के परफेक्ट बैलेंस के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की और रणवीर के करियर को एक नई ऊंचाई दी. रणवीर सिंह की इस रोमांटिक फिल्म ने 355 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया. (फोटो साभार: IMDb)

ranveer singh hit movies, ranveer singh super hit movies, ranveer singh hit films, ranveer singh movies box office collection, dhurandhar, dhurandhar 2, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह हिट फिल्में, रणवीर सिंह सुपरहिट मूवीज, धुरंधर मूवी, धुरंधर 2 फिल्में

धुरंधर (2025): रणवीर सिंह की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में वह एक हाई-प्रोफाइल इंटेलिजेंस ऑफिसर के अवतार में नजर आते हैं. संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गजों के साथ रणवीर की जुगलबंदी ने इसे अभी से मस्ट-वॉच बना दिया है. बड़े कैनवास पर फिल्माई गई यह फिल्म उनके अभिनय के एक नए और संजीदा पहलू को दुनिया के सामने पेश किया है. दुनियाभर में इस मूवी की 1300 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी