Last Updated:
शबाना आज़मी के 75वें जन्मदिन की पार्टी में रेखा ने विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और उर्मिला मातोंडकर के साथ मिलकर डांस किया. रेखा ने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से फैंस कि दिल जीत लिया.
रेखा, माधुरी और उर्मिला ने शबाना के बर्थडे पर डांस किया.मुंबई. शबाना आज़मी का ने बीती शाम अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में इंडस्ट्री से जुड़ी उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए. शबाना के बर्थडे में बॉलीवुड की सबसे बड़ी अदाकाराओं ने एक साथ फ्लोर पर शानदार डांस किया. शबाना आजमी, विद्या बालन, रेखा, माधुरी दीक्षित और उर्मिला मातोंडकर ने ‘परिणीता’ के आइकॉनिक सॉन्ग ‘कैसी पहेली ज़िंदगानी’ पर डांस किया. फिल्म में इस गाने में विद्या और रेखा थीं.
रेखा ने अपनी अनोखी स्टाइल और ग्रेस के साथ परफॉर्मेंस की शुरुआत की, जबकि अन्य अदाकारओं ने उनको फॉलो किया. फैंस रेखा की बेमिसाल एनर्जी और अट्रैक्शन से प्रभावित हुए. रेखा की परफॉर्मेंस और बेबाक अंदाज ने साबित कर दिया कि उनके लिए भी उम्र सिर्फ एक नंबर है. उन्होंने साबित किया कि वह अब स्टाइल और परफॉर्मेंस क्वीन हैं.
View this post on Instagram





