विदेश » Russia-Ukraine War | Vladimir Putin Attack | Donald Trump News | व्लादिमीर पुतिन के घर पर अटैक, यूक्रेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

Russia-Ukraine War | Vladimir Putin Attack | Donald Trump News | व्लादिमीर पुतिन के घर पर अटैक, यूक्रेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग की आग और भड़क सकती है. डोनाल्ड ट्रंप भी अब युद्ध की आग को नहीं बुझा पाएंगे. कारण कि रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के घर पर बड़ा अटैक हुआ है. बीती आधी रात को पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर 91 ड्रोनों से हमला हुआ. इस अटैक के साथ ही यूक्रेन जंग थमने की आखिरी उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है. इस अटैक से पुतिन गुस्से में हैं. वह अब बदले की आग में जल रहे हैं. ट्रंप भी काफी निराश हैं. यूक्रेन अब टारगेट पर है. इस तरह रूस-यूक्रेन युद्ध अब विनाशकारी मोड़ पर आ चुका है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह हमला सही नहीं था. ऐसा नहीं होना चाहिए था.

सबसे पहले जानते हैं कि क्या हुआ. दरअसल, 28-29 दिसंबर 2025 की आधी रात पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर 91 ड्रोनों से हमला हुआ. हालांकि, रूस के एयर डिफेंस ने सभी ड्रोनों को नष्ट कर दिया. इस अटैक में पुतिन को कुछ नहीं हुआ. वह पूरी तरह सेफ हैं. इस हमले के पीछे यूक्रेन को ही बताया जा रहा है. यूक्रेन के इस अटैक से पुतिन गुस्से से लाल हैं. रूस ने इसे सीधे तौर पर अपने राष्ट्रपति की हत्या की साजिश करार दिया है. हालांकि, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने किसी भी प्रकार के हमले से इनकार किया है.

ट्रंप ने नाराजगी जताई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हुए हमले पर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि यह हमला बिल्कुल गलत समय पर हुआ है. इस घटना से यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई लगती है. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताया कि पुतिन ने उन्हें फोन करके इस हमले की जानकारी दी. अब पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा.

पुतिन पर अटैक से डोनाल्ड ट्रं भी नाराज हैं.

ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात
हमले के बाद ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की. पुतिन ने उन्हें सुबह-सुबह फोन किया और हमले के बारे में बताया. ट्रंप ने कहा कि पुतिन बहुत नाराज थे. उन्होंने ट्रंप से कहा कि यह हमला उनके लिए बड़ा झटका है. ट्रंप ने इस पर सहानुभूति जताई. उन्होंने कहा कि वह पुतिन के साथ हैं और इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए. ट्रंप का मानना है कि यह हमला यूक्रेन युद्ध को और भड़का सकता है. पहले से ही युद्ध चल रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई थमने के कोई आसार नहीं दिख रहे थे. अब यह हमला सब कुछ और खराब कर सकता है.

ट्रंप का पूरा बयान क्या
ट्रंप ने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, यह सही वक्त नहीं है. राष्ट्रपति पुतिन ने आज सुबह खुद फोन करके बताया कि उन पर हमला हुआ है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और यह एक बहुत नाज़ुक समय है. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने हालात को देखते हुए टॉमहॉक मिसाइलों को रोक दिया, क्योंकि यह हमला करने का सही वक्त नहीं है. उन्होंने कहा कि एक बात आक्रामक रुख अपनाने की हो सकती है, लेकिन किसी के घर पर हमला करना बिल्कुल अलग बात है और फिलहाल ऐसा करना गलत है. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस हमले को लेकर पुतिन काफी गुस्से में थे.

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन ने फोन पर बातचीत की है.

और भड़केगी जंग की आग
दरअसल, यूक्रेन युद्ध अब दो साल से ज्यादा हो गया है. हजारों लोग मारे जा चुके हैं. शहर तबाह हो गए हैं. युद्ध के कारण लोग भूख और गरीबी से जूझ रहे हैं. ट्रंप ने चुनाव के समय कहा था कि वह युद्ध खत्म करवाएंगे. उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत कराने की कोशिश की. लेकिन अब पुतिन के घर पर हमला होने से सब कुछ उलट-पुलट हो गया. ट्रंप का भी मानना है कि हमला शांति की कोशिशों पर पानी फेर देगा. उन्होंने दुनिया के नेताओं से अपील की कि सब मिलकर इस समस्या को सुलझाएं. लेकिन फिलहाल युद्ध थमने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

रूस-यूक्रेन का क्या पक्ष?

रूस का दावा है कि 28–29 दिसंबर की रात यूक्रेन ने पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर 91 ड्रोन से हमला किया, जिसे एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया और अब रूस जवाबी कार्रवाई और बातचीत की नीति पर पुनर्विचार करेगा. वहीं, यूक्रेन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रूस कीव पर हमले की तैयारी के लिए माहौल बना रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी