मनोरंजन » Showsha Reel Awards 2026 Live: सिनेमा-OTT के सितारों से सजी शाम, किसके नाम होगी इस साल की सबसे बड़ी जीत?

Showsha Reel Awards 2026 Live: सिनेमा-OTT के सितारों से सजी शाम, किसके नाम होगी इस साल की सबसे बड़ी जीत?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न एक बार फिर सजने जा रहा है. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में उन कलाकारों, फिल्ममेकर्स और क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी कहानियों और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता. इस खास शाम में ग्लैमर, स्टार पावर और शानदार परफॉर्मेंस का संगम देखने को मिलेगा, जहां इंडस्ट्री के बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Showsha Reel Awards 2026 Live: सिनेमा-OTT के सितारों से सजी शामZoom

शोशा रील अवॉर्ड्स का आगाज हो गया है.

नई दिल्ली. Showsha Reel Awards 2026: भारतीय सिनेमा और ओटीटी की चमक-दमक, सितारों की मौजूदगी और शानदार मनोरंजन से भरी एक खास शाम का मंच सज चुका है. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है. एक बार फिर उन कलाकारों और क्रिएटर्स का सम्मान करने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने बीते साल दर्शकों को अपनी कहानियों, अभिनय और रचनात्मकता से मंत्रमुग्ध कर दिया.

यह अवॉर्ड नाइट सिर्फ पुरस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उस क्रिएटिव एनर्जी का जश्न भी है जिसने फिल्मों और ओटीटी कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर संवेदनशील और यादगार कहानियों तक, हर उस प्रयास को सराहा जाएगा जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी.

सितारों से सजी शाम का हुआ आगाज

इस खास मौके पर फिल्म और डिजिटल दुनिया के कई नामचीन सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे. रेड कार्पेट पर ग्लैमर, स्टाइल और स्टार पावर की झलक देखने को मिलेगी, जहां इंडस्ट्री के बड़े कलाकार, निर्देशक, लेखक और क्रिएटर्स अपनी मौजूदगी से शाम को और खास बनाएंगे. अवॉर्ड्स के दौरान उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक किया, रोमांचित किया और सोचने पर मजबूर किया. साथ ही उन फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को भी सराहा जाएगा जिन्होंने नए विचारों और अलग दृष्टिकोण के साथ कहानी कहने की कला को एक नई दिशा दी.

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स की जूरी मेंबर्स में अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आजमी, सौरव सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी, ताविशी पैतंडी और प्रियदर्शन शामिल हैं. इन दिग्गजों के वोट से न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड के विनर्स के नाम का चयन किया जाता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने पिछले कुछ सालों में मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. ऐसे में इस मंच पर फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल कंटेंट के बेहतरीन काम को भी बराबर सम्मान दिया जाएगा. यही वजह है कि न्यूज18 का यह अवॉर्ड शो आज इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है.

पिछले साल जाह्नवी कपूर को शोशा रील में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. वहीं वरुण धवन को बेस्ट एक्टर ओटीटी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था. मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए जाह्नवी कपूर औऱ राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी