Last Updated:
What is Generation Change : आजकल खबरों में प्राय: ‘Gen Z आंदोलन’ का नाम सुनने को मिलता है. कहा जाता है कि ये नये जामाने की नई पीढ़ी के लोग हैं जो बेहद प्रतिक्रियावादी यानी रिएक्शनरी (Extremely reactionary) होते हैं. हाल में ही नेपाल में सत्ता परिवर्तन कर देने वाली ताकत के रूप में अपनी पहचान लेकर आए हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर ‘Gen-Z’ के वास्तविक मायने क्या हैं? इसका मतलब क्या होता है? यह आंदोलन कौन चलाता है और कैसे काम करता है? ‘Gen-Z’ के अतिरिक्त भी कोई पीढ़ी की चर्चा होती है, क्या इसके बाद भी कोई नई पीढ़ी तैयार हो रही है? आइये इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.
Gen Z से Generation Alpha तक डिजिटल दुनिया की नई ताकतें और उनका असर (AI जेनरेटेड तस्वीर)नई पीढ़ी का उदय और नेपाल में बदलाव की कहानी
दरअसल, जेन-जी आंदोलन बिना किसी औपचारिक लीडरशिप के चलाया गया सत्ता विरोधी मूवमेंट कहा जा रहा है. इसके पीछे स्वयंसेवी (एनजीओ) संस्थाओं का हाथ माना जा रहा है जो नेपाल की 10 साल पुरानी राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ थे. इसको लेकर जब दबाव बढ़ा तो केपी शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया. जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में राजनीतिक संकट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सत्ता में बदलाव तो हो चुका है पर क्या व्यवस्था परिवर्तन की ओर भी नेपाल बढ़ता दिख रहा है?
समय के साथ बदलती सोच और युवा क्रांति
हर जमाने की अलग पीढ़ियां और उनकी आवाज
जानकार बताते हैं कि Gen-Z का पूरा नाम है ‘Generation Z’, यानी जमाने की वह पीढ़ी जिनका जन्म लगभग 1997 से 2012 के बीच हुआ है. ये वो युवा हैं जो डिजिटल युग के बच्चे कहलाते हैं. इनकी दुनिया इंटरनेट, सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के इर्द-गिर्द घूमती है. इन्हें ‘डिजिटल नेटिव्स’ भी कहा जाता है, क्योंकि इन्हें तकनीक इस्तेमाल करना जन्मजात आता है. मगर अब सवाल यह भी कि यह तो नई पीढ़ी की बात हुई, लेकिन अन्य पीढ़ियों को किन नामों से जाना जाता है? तो आइये इसके बारे में भी जानते हैं.
प्रमुख जनरेशन (पीढ़ियां) और उनकी जन्म अवधि
| पीढ़ी का नाम | जन्म अवधि (लगभग) | विशेषता/परिचय |
| जनरेशन साइलेंट Silent Generation |
1928 – 1945 युद्ध के बाद की पीढ़ी |
मेहनती और अनुशासित |
| बूमर जनरेशन Baby Boomers |
1946 – 1964 युद्ध के बाद की संकल्पित पीढ़ी |
युद्ध के बाद जनसंख्या विस्फोट वाला जेनरेशन |
| जनरेशन एक्स Generation X |
1965 – 1980 तकनीक और टीवी के साथ बड़े हुए |
स्वतंत्रता पसंद जेनरेशन |
| जनरेशन वाई/मिलेनियल्स Generation Y/Millennials | 1981 – 1996 इंटरनेट के शुरुआती युग के बच्चे |
टेक्नोलॉजी से जुड़ने वाली पीढ़ी |
| जनरेशन जेड Generation Z जिन्हें Gen-Z कहते हैं |
1997 – 2012 पूरी तरह डिजिटल नेटिव |
स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से जुड़ी हुई पीढ़ी |
| जनरेशन अल्फा Generation Alpha |
2013 से वर्तमान युग की किशोर/युवावस्था की ओर बढ़ती पीढ़ी | मोबाइल और AI युग में जन्मे बच्चे, वर्तमान पीढ़ी |
ऐसे बदल रही है युवा सोच, राजनीति और क्रांति
माना यह भी जाता है कि यह पीढ़ी अपनी सोच में बहुत आगे है. ये शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर बहुत जागरूक और संवेदनशील होते हैं. जब उन्हें लगता है कि उनकी बात सुनी नहीं जा रही या उनके अधिकारों का हनन हो रहा है तो वे आंदोलन कर अपनी मांगें मनवाने की कोशिश करते हैं. ये अपने अधिकारों और अपनी बात को सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैला देने में माहिर हैं. जेन-जी की खासियत यह है कि ये सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी जागरूक हैं. नेपाल में चल रहे Gen Z आंदोलन में भी इन्हीं युवाओं ने अपनी आवाज उठाई.
सोशल मीडिया से निकलती आवाज, नई पीढ़ी नया जुनून
दरअसल, सोशल मीडिया के ज़रिए ये आंदोलन तेजी से फैलता है और युवा इसे बड़ी संख्या में समर्थन देते हैं. यानी Gen Z वह नई पीढ़ी है जो अपनी बात दुनिया को बताने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करती है और समाज में बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहती है. लेकिन, अब दौर अल्फा जेनरेशन (Generation Alpha) का आ गया है. यह वो पीढ़ी है जिनका जन्म वर्ष 2013 के बाद हुआ है. इन्हें आप वर्तमान मोबाइल और AI युग में जन्मे बच्चे कह सकते हैं. नेपाल के आंदोलन में जिस तरह से किशोर उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया और सत्ता पलट करने में अपना योगदान दिया यह Generation Alpha का दौर आने का भी स्पष्ट संदेश और संकेत है.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें
September 13, 2025, 11:51 IST





