Last Updated:
दक्षिण कोरिया के एक रेस्टोरेंट ने अकेले खाने आने वाले ग्राहकों यानी सोलो डाइनर को खाना देने से मना कर दिया. रेस्तरां की इस पॉलिसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है.

सोलो-ट्रैवलर हों या फिर सोलो-मूवी गोअर… कोई भी ऐसा काम जो आप अकेले करना चाहें, वो अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता है. लेकिन अगर आप साउथ कोरिया में ट्रैवल करते हुए पहुंच गए हैं तो हो सकता है यहां आपको सोलो-डाइनर के तौर पर रेस्तरां में एंट्री ही न मिले.
दक्षिण कोरिया के एक रेस्टोरेंट ने अकेले खाने आने वाले ग्राहकों यानी सोलो डाइनर को खाना देने से मना कर दिया. रेस्तरां की इस पॉलिसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है. दक्षिण कोरिया में लोग इसे अकेलेपन, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार से जुड़ा मुद्दा मान रहे हैं. वहीं रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि उसके इस नियम के पीछे उसकी अपनी “फिलॉसफी” है.
क्या है पूरा मामला?
दक्षिण कोरिया के एक रेस्टोरेंट में एक ग्राहक अकेले खाना खाने गया. लेकिन रेस्टोरेंट स्टाफ ने उसे बताया कि वे सोलो डाइनर को खाना नहीं परोसते. जब ग्राहक ने आश्चर्य से पूछा “क्यों?” तो रेस्टोरेंट मालिक का जवाब था, “We don’t sell loneliness.” (हम अकेलापन नहीं बेचते.
यह सुनकर ग्राहक हैरान रह गया. उसने यह पूरा अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया और वहीं से यह मामला वायरल हो गया.
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें
November 26, 2025, 14:18 IST
क्यों छिड़ गई बहस?
कई लोग रेस्तरां के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि अकेले खाना कोई गलत बात नहीं है. साथ ही रेस्तरां इस तरह से सिंगल लोगों को अपमानित महसूस करा रहा है. यह मानसिक स्वास्थ्य को लेकर असंवेदनशील रवैया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट का यह नियम भेदभाव जैसा लगता है.
दक्षिण कोरिया में बहुत से युवा अकेले रहते हैं, नौकरी करते हैं और रोज़मर्रा की जिंदगी में कई काम अकेले ही करते हैं — ऐसे में “सोलो डाइनिंग” वहाँ एक आम बात है. लेकिन इस रेस्टोरेंट का नियम लोगों के लिए इंसल्टिंग लगा.

रेस्टोरेंट मालिक का तर्क
हालांकि इस पूरी घटना पर रेस्टोरेंट मालिक का अपना तर्क है. उनका कहना है कि उनका रेस्टोरेंट “दोस्तों या परिवार” के साथ समय बिताने की जगह है. वे ऐसे माहौल को बढ़ावा देना चाहते हैं जहाँ लोग आपस में बातें करें. यही वजह है कि वह अकेले आने वाले ग्राहकों को अनुमति नहीं देते. मालिक ने कहा कि यह उनकी अपनी फिलॉसफीहै और वह इसे बदलने नहीं वाले. इतना ही नहीं, इस शख्स ने तर्क दिया कि उसे सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता.
दक्षिण कोरिया में सोलो डाइनिंग का ट्रेंड
कोरिया में “honbab culture”तेजी से बढ़ रहा है. ‘Honbab’ का मतलब — अकेले खाना. बहुत से युवा अब अकेले कैफे जाते हैं, अकेले यात्रा करते हैं और अकेले खाना भी खाते हैं. वहाँ के बड़े शहरों में तो सोलो डाइनर के लिए अलग सीटिंग और छोटे पोर्शन वाले मेन्यू भी मिलते हैं. ऐसे में जहां पूरा देश “सोलो लाइफस्टाइल” को सामान्य रूप से अपना रहा है, वहाँ ऐसी घटना काफी चौंकाने वाली है.
यूं तो ये घटना एक रेस्तरां की है, लेकिन इसपर हर जगह से लोगों का गुस्सा फूट रहा है. क्योंकि आज दुनिया भर में लोग अकेले रह रहे हैं. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर मुद्दा है. लोग नौकरियों या पढ़ाई के लिए शहरों में रह रहे हैं, अकेले खाना, घूमना, काम करना अब आम बात है. कई देशों में “solo lifestyle” को स्वीकार किया जा रहा है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं सभी को प्रभावित करती हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें






