विदेश » Spain Princess| 19 year old Princess of Spain| Spain future Queen: नीली आंखें, मासूम चेहरा, उम्र 19 साल … स्पेन की रानी बनेगी ये लड़की, बदलेगा 150 साल का इतिहास

Spain Princess| 19 year old Princess of Spain| Spain future Queen: नीली आंखें, मासूम चेहरा, उम्र 19 साल … स्पेन की रानी बनेगी ये लड़की, बदलेगा 150 साल का इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

19 year old Princess set to become Queen: स्पेन में इस वक्त एक ऐसी खूबसूरत लड़की चर्चा में है, जिसकी नीली आंखें बेहद खूबसूरत हैं. 19 साल की उम्र में वो लड़की दिखती तो मासूम है, लेकिन वो एक पूरे देश को चलाने वाली है. ये स्पेन की राजकुमारी लियोनोर हैं, जिन पर पूरे देश की निगाहें हैं क्योंकि वो 150 साल बाद देश को रानी का पद देने वाली हैं.

spain-princess

स्पेन की राजकुमारी इस वक्त चर्चा में हैं. उनकी उम्र सिर्फ 19 साल है और राजकुमारी लियोनोर इन दिनों उस भूमिका की तैयारी कर रही हैं, जिसे स्पेन ने पिछले 150 सालों से देखा ही नहीं है. जन्म से ही प्रिंसेस लियोनोर सिंहासन की उत्तराधिकारी रहीं लेकिन अब वे केवल प्रतीकात्मक तौर पर नहीं, बल्कि वास्तविक तौर पर रानी बनने की दिशा में बढ़ रही हैं.

spain-princess

अगर प्रिंसेस लियोनोर का भविष्य में उनका राज्याभिषेक होता है, तो स्पेन को कई पीढ़ियों बाद एक रानी मिल सकती है.
राजकुमारी लियोनोर ने अक्टूबर, 2023 में अपने 18वें जन्मदिन पर स्पेन के संविधान के प्रति औपचारिक रूप से निष्ठा की शपथ ली थी.

spain-princess

यह समारोह स्पेन की संसद में हुआ, जिसे देश के संवैधानिक इतिहास में एक अहम क्षण माना गया. इस शपथ के साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट संकेत दिया कि वह संवैधानिक राजशाही के तहत अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार हैं. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लियोनोर ने सैन्य प्रशिक्षण की शुरुआत की, जो उनके शाही प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

spain-princess

उनका यह कार्यक्रम तीन साल का है, जिसमें वे थल सेना, नौसेना और वायुसेना, तीनों सेनाओं का प्रशिक्षण ले रही हैं. यह प्रशिक्षण केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि इसमें वास्तविक अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव शामिल है.

spain-princess

स्पेन में यह परंपरा रही है कि भावी सम्राट या सम्राज्ञी को सशस्त्र बलों की समझ हो क्योंकि संवैधानिक रूप से राजा या रानी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं. लियोनोर का यह प्रशिक्षण उन्हें भविष्य में इस संवैधानिक भूमिका के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करने का प्रयास है.

spain-princess

रिपोर्टों के मुताबिक वह अन्य कैडेट्स की तरह ही कठोर दिनचर्या का पालन कर रही हैं और किसी विशेष शाही छूट का लाभ नहीं ले रहीं. राजकुमारी लियोनोर के इस प्रशिक्षण और सार्वजनिक गतिविधियों को स्पेन में व्यापक ध्यान से देखा जा रहा है. एक ऐसे समय में जब यूरोप की कई राजशाहियों को आधुनिक दौर में अपनी प्रासंगिकता साबित करनी पड़ रही है, लियोनोर को एक नए, जिम्मेदार और आधुनिक नेतृत्व के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है.

spain-princess

प्रिंसेस लियोनोर की शिक्षा, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को युवा पीढ़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लियोनोर का यह व्यवस्थित और व्यावहारिक प्रशिक्षण स्पेन की राजशाही को स्थिरता देने में मदद कर सकता है.

spain-princess

हालांकि उनके सिंहासन पर बैठने में अभी समय है, लेकिन जिस तरह से उन्हें तैयार किया जा रहा है, उससे यह साफ है कि स्पेन भविष्य की रानी को पूरी तरह सक्षम और जिम्मेदार शासक के रूप में देखना चाहता है. कुल मिलाकर, 19 साल की उम्र में राजकुमारी लियोनोर केवल इतिहास का हिस्सा बनने की प्रतीक्षा नहीं कर रहीं, बल्कि सक्रिय रूप से उस इतिहास को गढ़ने की तैयारी कर रही हैं.

spain-princess

आने वाले वर्षों में यह देखा जाएगा कि वह स्पेन की पहली आधुनिक शासक रानी के रूप में देश की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं. फिलहाल खूबसूरती और सशक्तिकरण की मिसाल बनीं प्रिंसेस लियोनोर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं.

homeworld

नीली आंखें, मासूम चेहरा, उम्र 19 साल … स्पेन की रानी बनेगी ये लड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी