Last Updated:
Tamil Nadu News: नागपट्टिनम के मारुथुर गांव में दूध उत्पादकों ने आविन के खिलाफ वसा कम बताकर दूध न खरीदने पर सड़क पर दूध बहाकर विरोध किया और सरकार से तुरंत इसका उपाय करने की मांग की.
नाराज दूध उत्पादकों ने सारा दूध सड़क पर बहा दिया. नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम क्षेत्र में सरकार ने दूध उत्पादकों से सीधे दूध खरीदने के लिए 14 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की स्थापना की है. इन्हीं समितियों के माध्यम से सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए परीक्षण उपकरणों का उपयोग करके दूध की गुणवत्ता जांची जाती और और उसके बाद दूध खरीदा जाता है.
दूध उत्पादकों ने तमिलनाडु सरकार और आविन प्रबंधन से उनके हितों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि समिति के दूध खरीदने से इनकार करने से उनकी आजीविका पर संकट आ रहा है.
Nagapattinam, Tamil Nadu: Milk producers in Maruthur village protested against Aavin company, after 100 liters of milk were rejected for low fat content. The producers dumped the rejected milk on the road to express their discontent pic.twitter.com/Z9h7U0AFRx
उन्होंने कहा, “कम वसा सामग्री का हवाला देकर हमारा दूध वापस किया जाना सही नहीं है.” उत्पादकों ने सरकार और आविन से उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की फिर से दोबारा ना हो. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या को तुरंत नहीं सुलझाया गया तो उन्हें और भी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा. और उनके परिवार को भी परेशानी से जूझना होगा.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
Chennai,Tamil Nadu
September 07, 2025, 18:41 IST





