हनोई: एक ऐसा देश है जो पीने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पर बीयर की बोतलें हर सीजन में पानी की तरह फ्री में बांटी जाती हैं. बल्कि यहां सारा मामला ही उल्टा है बीयर तो आप फ्री में अनलिमिटेड पी सकते हैं लेकिन पानी के लिए आपकी जेब ढीली हो सकती है. यहां का टैक्स सिस्टम कुछ ऐसा है कि इस देश में बीयर की बोतलों का अनलिमिटेड स्टॉक आपको फ्री में उपलब्ध कराया जा सकता है लेकिन शराब की कीमत पर पानी मिलता है.
कहां-कहां मिलती है फ्री बीयर?
पानी के दामों पर मशहूर बीयर ब्रांड
इस देश में सबसे महंगी बीयर की बोतलें पानी के दाम पर मिलती हैं. यहां की मशहूर लोकल बियर ‘बिया होई’ (Bia Hoi) सड़क किनारे मात्र 18 से 35 रुपए में मिल जाती है, लेकिन अगर आपको ताजा और शुद्ध पानी चाहिए तो एक बोतल के लिए आपको 200 से 300 रुपये चुकाने पड़ते जाते हैं. यानी एक बोतल पानी की कीमत में आप 3 गिलास बियर गटक सकते हैं.
क्यों है ऐसा सिस्टम?
दरअसल, वियतनाम में टैक्स सिस्टम की वजह से ये पूरा मामला ही उल्टा है. यहां की मशहूर बियर चावल से बनती है और इसमें अल्कोहल की मात्रा सिर्फ 2-3% होती है. सरकार इस पर बहुत कम टैक्स लगाती है ताकि आम जनता इसे आसानी से पी सके. दूसरी तरफ, यहां शुद्ध पानी की बहुत कमी है. नल का पानी पीने लायक नहीं होता, इसलिए बोतलबंद पानी की कीमतें आसमान छूती हैं. ये कीमतें ब्रांडिंग और ट्रांसपोर्टेशन की वजह से प्रभावित होती हैं.
यहां तो फ्री में मिलती है वाइन-व्हिस्की
हालांकि, सस्ती और फ्री बीयर वाला सिस्टम सिर्फ वियतनाम ही नहीं, मेक्सिको, जमैका और डोमिनिकन रिपब्लिक जैसे देश में भी है. यहां पर रिसॉर्ट्स बुक करने वालों को फ्री में बियर, वाइन और यहां तक कि व्हिस्की की बोतलें डेली फ्री रिफिल की जाती हैं. अब तो जापान के टोक्यो और ओसाका में तो होटलों ने ‘फ्री बियर ऑवर’ शुरू किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट अकर्षित किए जा सकें.





