विदेश » Typhoon Warning | Cyclone News: बुलेट की रफ्तार से आ रही है आफत, सटासट बंद हैं घरों के दरवाजे, डरे-सहमे गुजर रही हैं लोगों की रातें

Typhoon Warning | Cyclone News: बुलेट की रफ्तार से आ रही है आफत, सटासट बंद हैं घरों के दरवाजे, डरे-सहमे गुजर रही हैं लोगों की रातें

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Cyclone warning: मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को सुबह-सुबह ये तूफान उठा है तो जल्दी ही कैटगरी-3 में आ जाएगा. दो आईलैंड इसकी जद में आने वाले हैं, जहां से लोगों को हटा लिया गया है. उन्हें तूफान से जुड़ी हुई वॉर्निंग भी दे दी गई है.

बुलेट की रफ्तार से आ रही है आफत, सटासट बंद हैं घरों के दरवाजेबढ़ती हुई आ रही है आफत.(Credit- IANS)

Cyclone Warning: ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरिटरी में चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि ट्रॉपिकल साइक्लोन फीना तेजी से बढ़ता हुआ आ रहा है. ये तूफान पहले तो कमजोर था, लेकिन अब मजबूत होकर कैटेगरी 2 तूफान बन गया है. मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान शुक्रवार या शनिवार को समुद्र तट से टकरा सकता है. बुधवार को कैटेगरी 1 घोषित किए गए इस तूफान की रफ्तार रातों-रात बढ़कर कैटेगरी 2 हो गई. अब इसके और भी शक्तिशाली होने का डर बढ़ गया है.

गुरुवार सुबह यह चक्रवात NT की राजधानी डार्विन से लगभग 415 किमी उत्तर-पूर्व, अराफूरा सागर के ऊपर मौजूद था. मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान गुरुवार को दक्षिण और फिर दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ते हुए तट की तरफ बढ़ेगा.दो आईलैंड इसकी जद में आने वाले हैं, जहां से लोगों को हटा लिया गया है. उन्हें तूफान से जुड़ी हुई वॉर्निंग भी दे दी गई है.

कहां जारी हुई चेतावनी?

BoM ने कोबोर्ग पेनिनसुला और NT के उत्तरी तट के पास स्थित आईलैंड के लिए चक्रवात चेतावनी जारी की है. शुक्रवार से इन इलाकों में 155 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश की वजह से फ्लैश फ्लडिंग की आशंका भी जताई गई है, जो शनिवार तक डार्विन तक बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि चक्रवात फीना शुक्रवार या शनिवार को कैटेगरी 3 तक भी पहुंच सकता है. हालांकि लोगों को अब तक विस्थापित नहीं किया गया है.

डरे-सहमे हुए हैं लोग

नॉर्दर्न टेरिटरी इमरजेंसी सर्विस (NTES) ने कोबोर्ग पेनिनसुला के लोगों को तुरंत तैयारी शुरू करने के लिए कहा है. डार्विन और टिवी द्वीपों के लोगों को भी सतर्क रहने और आवश्यक कदमों पर विचार करने की सलाह दी गई है. NTES अधिकारी वेन स्नेल ने कहा कि फिलहाल द्वीपों से लोगों को निकालने की कोई योजना नहीं है और अधिकतर लोगों के लिए घर में रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा. अगर यह चक्रवात तट से टकराता है तो 1970 के बाद यह NT में आने वाला साल का सबसे शुरुआती चक्रवात होगा. अब डरे-सहमे लोग इसके गुजरने का इंतजार कर रहे हैं और घरों में दुबके हुए हैं.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

बुलेट की रफ्तार से आ रही है आफत, सटासट बंद हैं घरों के दरवाजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी