तारिक अनवर ने कहा, चुनाव नतीजों की समीक्षा की जाएगी. देखेंगे कि गलती कहां हुई और क्रॉस वोटिंग किस स्तर पर हुई. हमें पता था कि नंबर हमारे पक्ष में नहीं थे, फिर भी उम्मीद थी कि सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करेंगे. ऐसा लगता है कि साउथ इंडिया से हमें जो समर्थन मिलने की उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हुई. कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, दुर्भाग्य से 15 वोट खारिज हुए और विपक्ष को 300 वोट मिले. फिर भी विपक्ष एकजुट रहा.
अनवर के बयानों से संकेत मिलता है कि साउथ इंडिया के दल उनके साथ नहीं आए. शायद इंडिया ब्लॉक के नेताओं को लग रहा था कि बी सुदर्शन रेड्डी साउथ से आते हैं और इसकी वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल जैसे राज्यों से सांसद उन्हें सपोर्ट करेंगे. उन्हें 320 से ज्यादा सांसदों के समर्थन का भरोसा था. लेकिन वाईएसआरसीपी ने पहले ही एनडीए के कैंडिडेट को समर्थन का ऐलान कर दिया था. तेलंगाना से बीआरएस ने चुनाव से ही दूरी बना ली थी. ऐसे में इंडिया ब्लॉक को ज्यादा वोट नहीं मिल पाया.
वोटों का गणित समझिए
767 कुल वोट पड़े
752 वैलिड पाए गए
15 वोट निरस्त कर दिए गए
377 जीतने के लिए चाहिए था
452 वोट सीपी राधाकृष्णन को मिले
300 वोट बी सुदर्शन रेड्डी को मिले
बीजेपी सांसद डॉ. भागवत कराड ने कहा, वास्तव में, इंडी ब्लॉक को कम वोट मिले हैं, क्योंकि 14 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की, और 14 अन्य वोट जो रद्द किए गए, वे भी इंडी ब्लॉक की तरफ से थे… लेकिन क्या ऐसा हुआ? जब इस पर सवाल किया गया तो विपक्ष के एक सीनियर लीडर ने कहा, अमान्य वोट का मतलब क्रॉस वोटिंग नहीं होता. उन्होंने कहा कि जिन 15 वोटों को अमान्य घोषित किया गया, वे सभी विपक्षी सांसदों के ही थे, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि उन्होंने विरोधी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. नेता ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भरोसा जताते हुए कहा कि हर वोट को नियमों के तहत जांचा गया और जो मतपत्र सही नहीं पाए गए, उन्हें अमान्य कर दिया गया.
बीजेपी नेता तो गदगद, उनके बयान देखिए…
-देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
वैसे राहुल गांधी जी उप राष्ट्रपति जी का चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से ही हुआ.
-निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद
नतीजे बताते हैं कि विपक्ष भी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के नारे पर भरोसा करता है. आज उन्होंने साबित कर दिया कि विपक्ष भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके न्यू इंडिया की राजनीति का सम्मान करता है.
-रवि किशन, बीजेपी सांसद





