विदेश » Which Countries Deposit Large Cash to Every Citizen | Which Countries Give Cash to Citizens : सरकार सीधे खाते में डालती है पैसे, इन देशों के नागरिकों की मौज ही मौज, फ्री में होती है कमाई ही कमाई

Which Countries Deposit Large Cash to Every Citizen | Which Countries Give Cash to Citizens : सरकार सीधे खाते में डालती है पैसे, इन देशों के नागरिकों की मौज ही मौज, फ्री में होती है कमाई ही कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Which Countries Deposit Cash into Citizens Account: भारत में सरकार कुछ योजनाओं के तहत लाभार्थियों के अकाउंट में पैसे डालती है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां नियमित रूप से लोगों के अकाउंट में पैसे गिरते हैं. ये सरकारी कमाई में उनका शेयर होता है, जो लाखों में हो सकता है.

money-transfer

हाल ही में हुए बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की जीत की बड़ी वजह नीतीश सरकार की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजनाएं मानी गईं. कहा गया कि किसानों और महिलाओं के खाते में 1,000 से 10,000 रुपये तक भेजे गए, जिन्होंने जीत का रास्ता साफ किया. वैसे ऐसी योजनाएं सिर्फ भारत ही नहीं कई और देशों में भी हैं.

money-transfer

सबसे पहले बात अलास्का की. अलास्का वो जगह है, जहां खनिज का भंडार है और यहां की सरकार को तेल बेचकर अच्छी कमाई भी होती है. ऐसे में हर नागरिक को इस कमाई का हिस्सा दिया जाता है. सालाना ये हिस्सा 1,000–2,500 डॉलर यानि लगभग 90,000–2,70,000 रुपये तक हो सकता है.

money-transfer

अगला नंबर है खुशहाल देशों में से एक माने जाने वाले फिनलैंड की. यहां साल 2017–18 में 2000 लोगों को दो साल तक हर महीने 560 यूरो यानि करीब 58 हजार रुपये दिए गए. इस तरह से बिना शर्त मिलने वाली आय (UBI) का असर देखने की कोशिश की गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

money-transfer

खाड़ी देश ईरान में भी कुछ ऐसी ही व्यवस्था है. यहां साल 2010 से ईरान ने सब्सिडी हटाकर हर नागरिक को 40-45 डॉलर यानि करीब 4000 रुपये महीना देना शुरू किया. ये दुनिया की सबसे विशाल कैश ट्रांफर प्रणाली मानी जाती है.

money-transfer

इसके अलावा मकाऊ में भी सरकार नागरिकों को सीधे अकाउंट में पैसे देते हैं. ये कसीनो टैक्स से आने वाले पैसे हैं और हर नागरिक को 7000-10000 पाटाका दिए जाते हैं.

money-transfer

अगला देश हांग कांग है. यहां हर वयस्क नागरिक को एक बार में 10,000 HKD दिए जाते हैं. ये पैसे सीधे उनके अकाउंट में पहुंचाए जाते हैं.

money-transfer

सिंगापुर में कोविड के दौरान 600–1,200 सिंगापुर डॉलर दिए गए. कम आय वाले लोगों को अब भी नियमित आर्थिक सहायता मिलती है. वहीं कनाडा में भी ऊर्जा सब्सिडी के रूप में समय–समय पर सीधा पैसा भेजा जाता है.

money-transfer

सऊदी अरब में तेल की कमाई से परिवारों को मासिक कैश सहायता दी जाती है, जबकि यूएई में घर, शादी और मासिक सहायता जैसी योजनाओं के तहत पैसा सीधे खाते में जाता है.

money-transfer

मंगोलिया में खनिज से अच्छी कमाई होती है. ऐसे में खनिज और कॉपर की कमाई से हर नागरिक को साल में 100,000 तुगरिक तक दिए जाते हैं.

homeworld

सरकार सीधे खाते में डालती है पैसे, इन देशों के नागरिकों की मौज ही मौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी