खेल » Zubeen Garg Live: जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने उमड़ा फैंस का हुजूम, आज होगा अंतिम संस्कार

Zubeen Garg Live: जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने उमड़ा फैंस का हुजूम, आज होगा अंतिम संस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Zubeen Garg Live: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जिन्होंने एक समय पर फिल्मों को हिट कराने वाले गाने दिए थे, वो 19 सितंबर को कभी न भूलाए जाने वाला गम दे गए. जुबीम गर्ग हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए और आज उनका अंतिम संस्कार होना है. असम में उनकी अस्थियों को स्टेडियम में रखा गया है, जहां फैंस का हुजूम उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ा है.

Zubeen Garg Live: जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने उमड़ा फैंस का हुजूमजुबिन गर्ग को अंतिम विदाई देने उमड़ा फैंस का हुजूम.
नई दिल्ली. जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया. सिंगर सिंगापुर में ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने गए थे जिस दौरान स्कूबा डाइविंग में हुए एक हादसे से जुबीन की मौत हो गई. आज सुबह उनकी अस्थियां सिंगापुर से गुहाटी लाई गईं. उनकी अस्थियों को असम के सरुसजाई स्टेडियम में फैंस के लिए रखा गया जहां लोग उन्हें आखिरी बार श्रद्धांजलि दे रहे हैं. जुबीन गर्ग को आखिरी बार विदाई और श्रद्धांजलि देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा.

फैंस हजारों और लाखों की संख्या में अपने घरों से निकल कर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचें. उनकी आंखों में आंसू और दिलों में कभी न मिटने वाला गम था. कथित तौर पर सोनापूर के हाथीमूरा में सिंगर जुबीन गर्ग का अंतीम संस्कार होने वाला है.

हवाई अड्डे से जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर सीधे काहिलीपारा स्थित उनके घर ले जाया गया. वहां परिवार के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अंतिम यात्रा के दौरान गुवाहाटी की सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पड़े. हर कोई अपनी आंखों में आंसू लिए उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा.

जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि असम की शान, समाज का गर्व और “महाबाहु ब्रह्मपुत्र” के सच्चे बेटे माने जाते थे. उनकी विदाई के साथ असम ने अपने सबसे बड़े सितारों में से एक को खो दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Zubeen Garg Live: जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने उमड़ा फैंस का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी